लालकुआँ से अच्छी खबर: पूर्व सैनिक व नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी की पहल से सरकारी स्कूलों की सूरत बदलेगी

खबर शेयर करें 👉


लालकुआँ क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालयों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। नगर पंचायत ने स्कूलों को आधुनिक और व्यवस्थित बनाने की पहल शुरू कर दी है। नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह लोटनी ने शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत को प्रस्ताव भेजकर विद्यालयों के पुनर्निर्माण की अनुमति मांगी है।
प्रस्ताव में बताया गया है कि वर्तमान में विद्यालयों में बेतरतीब निर्माण होने के कारण बच्चों का खेल मैदान लगभग खत्म हो गया है। जगह की समस्या को हल करने के लिए कन्या माध्यमिक विद्यालय को पास ही स्थित इंटर कॉलेज में शिफ्ट करने का सुझाव दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में दर्शन को आए गुड़गांव के श्रद्धालुओं से मारपीट, लोहे की रॉड-डंडों से हमला


नई योजना के तहत पुराने और अव्यवस्थित कमरों को हटाकर एक ओर नई और सुव्यवस्थित स्कूल बिल्डिंग बनाई जाएगी, जिससे बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलने के लिए भी पर्याप्त जगह मिल सकेगी।
इसके साथ ही विद्यालयों में कई आधुनिक सुविधाएं भी जोड़ी जाएंगी। इनमें सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे, मिड-डे मील के लिए नई रसोई, बच्चों के लिए खेल उपकरण और बिजली की बचत के लिए छत पर सोलर प्लांट लगाने की योजना शामिल है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के विधायक डॉ मोहन बिष्ट के जन्मदिन पर युवाओं की टीम ने दिखाया सेवा का जज्बा : रक्तदान शिविर में उमड़ी भागीदारी,क्षेत्र में हुए विविध आयोजन


सबसे खास बात यह है कि इस पूरे पुनर्निर्माण का खर्च नगर पंचायत खुद उठाएगी, जबकि स्कूल की जमीन और स्वामित्व शिक्षा विभाग के पास ही रहेगा।
अगर इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाती है, तो जल्द ही लालकुआँ के सरकारी स्कूल आधुनिक सुविधाओं से लैस होकर बच्चों के लिए बेहतर शिक्षा और सुरक्षित माहौल उपलब्ध होगा।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में 27 सितंबर की महारैली के बाद अब तहसील में डेरा, बिंदुखत्तावासियों ने कहा—“आश्वासन नहीं, आदेश चाहिए” (देखे वीडियो)

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad