हल्द्वानी रेलवे स्टेशन के पास युवती से छेड़छाड़, पिता पर नुकीले हथियार से हमला

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। शहर में निवास करने वाले एक युवक ने राह चलती युवती से छेड़छाड़ की तथा साथ में चल रहे पिता का सिर फोड़ दिया, आरोपी युवक ने मौके पर बेटी के साथ दुष्कर्म की धमकी भी दी। बनभूलपुरा थाने में युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।बनभूलपुरा के जवाहर नगर निवासी व्यक्ति ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा कि दोपहर वह अपनी बेटी के साथ पैदल शहर की ओर जा रहे थे। हल्द्वानी रेलवे स्टेशन के पास सद्दाम उर्फ समीर ने बिना किसी बात के रोका और नुकीले सामान से हमला कर दिया। घटना में व्यक्ति का सिर फट गया। बेटी के साथ छेड़खानी करने के अलावा दुष्कर्म की धमकी दी।थाना प्रभारी बनभूलपुरा डीएस फर्त्याल ने बताया कि सद्दाम के खिलाफ मारपीट, आपराधिक धमकी, छेड़खानी सहित अन्य धारा में प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। हेडिंग बना कर दे

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  गुलदार के हमले के बीच गीता देवी ने दिखाई गजब की बहादुरी: दराती से किया पलटवार,घायल होकर भी बचाई अपनी जान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad