गौलापार के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में गूंजे चौके-छक्के, लीजेंड क्रिकेट लीग के पहले मुकाबले में इंडिया कैप्टन्स विजयी

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। गौलापार के क्रिकेट स्टेडियम में तीन दिवसीय लीजेंड क्रिकेट लीग का आगाज हो गया है। इसमें पहले दिन इंडिया कैप्टन्स व मुंबई स्पार्टन के बीच मुकाबला खेला गया।

जिसमें इंडिया कैप्टन्स की टीम से खेलते हुए ओपनर सलामी बल्लेबाज हाशिम अमला एक ओवर में ही एक रन बनाकर कैच आउट हो गए।

बुधवार को गौलापार के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर में स्थित क्रिकेट मैदान में शाम साढ़े छह बजे से टी-20 क्रिकेट लीग शुरू हो गई। कुमाऊं के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में 10 साल में पहली बार इतनी बड़ी लीग का आगाज हुआ है। जिसमें अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय क्रिकेटरों ने चौके छक्के बरसाए हैं। क्रिकेट प्रेमियों की गूंज से खिलाड़ियों का उत्साह और बढ़ गया। मैदान में इंडिया कैप्टन्स की टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी शादी में 25 लाख खर्च, फिर भी कार की मांग; विवाहिता ने ससुरालियों पर लगाए गंभीर आरोप

इंडिया कैप्टन्स की टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 150 रन बनाए। टीम में श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर उपल थारंगा ने 22 गेंद में चार चौके मारकर 23 रन का योगदान दिया। जबकि सबसे अधिक भारतीय पूर्व क्रिकेटर शेल्डन जैकसन ने 31 गेंद में पांच चौके, तीन छक्के मारकर कुल 51 रन बनाए। वहीं ओपनर बल्लेबाज हाशिम अमला को बिपुल शर्मा ने कैच कर आउट किया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में पुलिस-बदमाश के बीच मुठभेड़, पैर में गोली लगने से चंदन सागर गिरफ्तार

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई स्पार्टन्स की टीम ने भारतीय पूर्व क्रिकेटर एस. श्रीसंत की कप्तानी में बल्लेबाजी की। जिसमें 10.5 ओवर में 10 विकेट में आउट होकर 127 रन ही बना सके। मुंबई स्पार्टन्स की टीम में सबसे अधिक पूर्व भारतीय क्रिकेटर भरत छिपली ने 30 गेंद में तीन चौके चार छक्के मारकर सबसे अधिक कुल 47 रन बनाए।

करीब 200 लोग पहुंचे क्रिकेट लीग देखने

क्रिकेट लीग में धुरंधर पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर के खेलने के बावजूद दर्शक दीर्घा में काफी कम संख्या में क्रिकेट फैन्स पहुंचे। इस आयोजन के लिए आठ हजार क्षमता की दर्शक दीर्घा में करीब 200 क्रिकेट फैंस पहुंचे। वहीं कई क्रिकेट प्रेमी विराट कोहली, धोनी आदि के भारतीय क्रिकेट टीम की टी-शर्ट पहनकर क्रिकेट देखने पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  LPG गैस की e-KYC को लेकर अमेरिका-कनाडा तक हलचल, एजेंसियों में ई-केवाईसी के लिए उपभोक्ताओ के आ रहे कॉल

रोबोटिक कैमरे व ड्रोन में कैद किए गए क्रिकेट मैच के पल

गौलापार स्टेडियम में आईपीएल की तरह ही क्रिकेट लीग का सेटअप तैयार किया गया। जिसमें रोबोटिक कैमरों के साथ ही ड्रोन कैमरों से खिलाड़ियों के चौके छक्के कैद किए गए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad