पूर्व सैनिक एवं नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी को मिला सम्मान, पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन ने अभिनंदन पत्र देकर किया सम्मानित

Oplus_16908288

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। नगर पंचायत लालकुआं के अध्यक्ष एवं पूर्व सैनिक सुरेंद्र सिंह लोटनी को गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन उत्तराखंड की ओर से अभिनंदन एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। संगठन की ओर से यह सम्मान उनके सामाजिक योगदान, कुशल नेतृत्व, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए प्रदान किया गया।

21 सितंबर 2026 को लालकुआं में आयोजित संगठन की आमसभा एवं बैठक के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने उन्हें सम्मानित किया। संगठन ने अपने सम्मान पत्र में उनके जीवन परिचय और उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए बताया कि लोटनी ने 4 मार्च 2002 से 31 मार्च 2019 तक भारतीय सेना में सेवाएं दीं। वर्ष 2022 में उन्होंने राजनीति के क्षेत्र में कदम रखा और 7 फरवरी 2025 को नगर पंचायत लालकुआं के प्रथम नागरिक यानी अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली।

यह भी पढ़ें 👉  56लालकुआं विधानसभा के पूर्व सैनिक व नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने बच्चों के साथ किया मध्याह्न भोजन, परखी गुणवत्ता

सम्मान पत्र में संगठन ने विशेष रूप से उल्लेख किया कि मूल रूप से पिथौरागढ़ जनपद के रहने वाले सुरेंद्र सिंह लोटनी ने संगठन की आमसभा के आयोजन के लिए नगर पंचायत परिसर में निःशुल्क व्यवस्था उपलब्ध कराई और कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरा सहयोग दिया। संगठन ने उनके इस सहयोग की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर जनसेवा की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में विकास को लेकर ऐतिहासिक फैसले, पूर्व सैनिक एवं नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने आपदा प्रभावित गरीब परिवारों को 21 हजार रुपये तक की आर्थिक मदद देने का किया ऐलान

इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बच्ची सिंह रावत, प्रदेश वरिष्ठ सलाहकार पान सिंह रावत सहित अन्य पदाधिकारियों ने उनके योगदान की सराहना की।