वीकेंड पर नैनीताल में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब, पार्किंग फुल—ट्रैफिक प्लान लागू

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। शहर में वीकेंड पर पर्यटकों का सैलाब उमड़ पड़ा। बीती रात से ही पर्यटक वाहनों का दबाव बढ़ने से पार्किंग स्थल फुल हो गए। जिससे पुलिस ने सुबह ही विशेष यातायात प्लान लागू कर दिया। पर्यटक वाहनों को एंट्री प्वाइंट पर रोक शटल सेवा से शहर भेजा जा रहा है।

1. नैनीताल में वीकेंड पर पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में शराब की दुकानों पर प्रशाशन की ताबड़तोड़ छापेमारी, भवाली में ओवररेटिंग तो लालकुआं में पांच रुपये की ओवररेटिंग पकड़ी

2. पार्किंग स्थल भर जाने पर पुलिस ने यातायात प्लान लागू किया

3. पर्यटक वाहनों को एंट्री प्वाइंट पर रोक शटल सेवा से भेजा

बता दें. कि शहर में शुक्रवार शाम से ही पर्यटकों की आमद शुरू हो गयी थी। जो रविवार तक बनी हुई है। शनिवार को पर्यटक वाहनों का दबाव बढ़ने के बावजूद पुलिस ने एंट्री प्वाइंट पर वाहनों को नहीं रोका था। जिससे रात तक जाम की समस्या बनी रही। इधर रविवार को पर्यटक वाहनों का दबाव बढ़ा तो डीएसए, मेट्रोपोल समेत अन्य पार्किंग स्थल सुबह ही फुल हो गए। जिससे सड़को पर जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने विशेष यातायात प्लान लागू कर पर्यटक वाहनों को रूसी और नारायण नगर क्षेत्र में ही रोक लिया। जहां से शटल सेवा के माध्यम से पर्यटकों को शहर भेजा जा रहा है। बाहर वाहनों को रोका गया तो भीतर स्थिति सामान्य हुई। पर्यटकों की आमद से शहर के पर्यटन स्थलों में चहल पहल बनी हुई है। जिससे पर्यटन कारोबारी खासे उत्साहित है।