‘पांच साल बेमिसाल’ धामी सरकार के पांच साल पूरे, 4 जुलाई से पूरे उत्तराखंड में मनाया जाएगा सेवा सप्ताह

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पांच साल का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा, सुशासन एवं समर्पण के अंतर्गत चार जुलाई से प्रदेशभर में सेवा सप्ताह मनाया जाएगा। इस दौरान धामी सरकार द्वारा पिछले पांच साल में किए गए विकास कार्यों और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के साथ ही पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से आच्छादित करने के लिए जिला स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं नगर पंचायत में स्वतंत्रता दिवस पर मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, अध्यक्ष पूर्व सैनिक व नगर पंचायत अध्यक्ष लोटनी ने किया ध्वजारोहण

मुख्यमंत्री धामी, एक वर्ष के पिछले कार्यकाल को मिलाकर चार जुलाई को पांच साल का कार्यकाल पूरा करने जा रहे हैं। सरकार की ओर से गत वर्ष 17 दिसंबर से राज्यभर में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम आयोजित किया था। अब इसकी अगली कड़ी यानी दूसरे चरण में चार जुलाई से सेवा सप्ताह मनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  सरकारी योजना से युवा होंगे मालामाल, 25 लाख तक का लोन और सब्सिडी की डबल डोज से मिलेगा कारोबार को बूस्टर डोज (पड़े पूरी खबर)

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों को दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए हैं। सेवा सप्ताह के दौरान जिलों में प्रभारी मंत्री और मुख्यमंत्री द्वारा नामित प्रतिनिधियों की अध्यक्षता में व्यापक जनभागीदारी के साथ कार्यक्रम होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं विधानसभा पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, क्षेत्रवासियों को दी बड़ी सौगात; देखें पूरी अपडेट

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad