लालकुआं में बिजली संकट गहराया: अघोषित रोस्टिंग से त्रस्त लोग, विभाग के खिलाफ कॉंग्रेस का बढ़ा आक्रोश

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती और अघोषित विद्युत रोस्टिंग से परेशान लोगों का गुस्सा अब खुलकर सामने आने लगा है। स्थानीय नागरिकों ने इस समस्या को लेकर संबंधित विभाग को ज्ञापन सौंपते हुए तत्काल समाधान की मांग की है।


ज्ञापन में बताया गया कि पिछले काफी समय से क्षेत्र में बिना किसी पूर्व सूचना के बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित की जा रही है। इससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। पेयजल व्यवस्था, विद्यार्थियों की पढ़ाई, व्यापारिक गतिविधियां और घरेलू कामकाज सभी पर इसका नकारात्मक असर पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हादसा: पन्तनगर सड़क पर घूम रहे आवारा बैल से टकराई बाइक, पुलिस कांस्टेबल की दर्दनाक मौत


स्थानीय लोगों का कहना है कि खासकर शाम और रात के समय होने वाली कटौती से महिलाओं, बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ती है। गर्मी के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में SSB का बड़ा एक्शन: 54 लाख की जाली करेंसी पकड़ी, 52 मानव तस्करी पीड़ितों को कराया मुक्त


नागरिकों ने यह भी आरोप लगाया कि अघोषित कटौती के कारण इनवर्टर और अन्य विद्युत उपकरण भी खराब हो रहे हैं, जिससे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। लगातार हो रही इस समस्या से जनता में विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।


ज्ञापन सौंपने वालों में, लालकुआँ नगर अध्यक्ष कांग्रेस भुवन पांडे, वरिष्ठ कोंग्रेसी नेता हरेंद्र सिंह बोरा, बीना जोशी, नगर कोंग्रेस महामंत्री सईद सिद्दीकी, सभासद भुवन पांडे, व्यापारी नेता, नरेश चौधरी, हेमंत पांडे, विनय रजवार, वरुण पाठक, मनोज दिवाकर, अमजद खान, इमरान खान, करण तिवारी, रौनक चंद, विशाल झा, विशाल सैन सहित कई लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं नगर पंचायत में स्वतंत्रता दिवस पर मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, अध्यक्ष पूर्व सैनिक व नगर पंचायत अध्यक्ष लोटनी ने किया ध्वजारोहण
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad