नैनीताल : हाई कोर्ट ने जिलाधिकारी नैनीताल को बिंदुखत्ता के घोड़ानाला में ट्यूबवेल और ओवरहेड टैंक निर्माण के निर्देश दिए हैं।
अदालत ने कहा कि जमीन उपलब्ध होने और धनराशि जारी होने के छह माह के भीतर निर्माण कार्य पूरा किया जाए। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकलपीठ ने बिंदुखत्ता निवासी हर्ष सिंह बिष्ट की याचिका पर यह आदेश दिया। याचिका में कहा गया कि सेंचुरी पल्प एंड पेपर (अब आइटीसी), लालकुआं ने नौ सितंबर 2021 को क्षेत्र में सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए ट्यूबवेल और ओवरहेड टैंक बनाने का आश्वासन दिया था, लेकिन निर्माण नहीं हुआ। ग्रामीणों को दूषित पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
ADVERTISEMENTS
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
www.devbhumionline.com
