पूर्णागिरि मंदिर में 950 मीटर रोपवे निर्माण का डीएम मनीष कुमार ने किया निरीक्षण, 7 मिनट में 250 मीटर ऊंचाई होगी तय

खबर शेयर करें 👉

चम्पावत में तीर्थ स्थल पूर्णागिरि मंदिर में निर्माणाधीन रोपवे परियोजना का जिलाधिकारी मनीष कुमार ने निरीक्षण किया। उन्होंने परियोजना की प्रगति की समीक्षा की और निर्माण की गुणवत्ता, सुरक्षा व्यवस्था तथा समय पर कार्य पूरा करने पर जोर दिया। परियोजना का निर्माण के आर आनंद कंस्ट्रक्शन लिमिटेड कर रही है। कंपनी के अधिकारियों के अनुसार, यह 950 मीटर लंबा रोपवे दो ट्रॉलियों के साथ संचालित होगा। प्रत्येक ट्रॉली में 65 श्रद्धालु यात्रा कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल हाईवोल्टेज ड्रामे के बीच यतिन पांडे की निर्विरोध जीत, चुनावी रणनीति में लालकुआं विधानसभा के इन दोनों भाइयों का दिखा दमखम

लगभग 250 मीटर की ऊंचाई महज 7 मिनट में तय की जाएगी, जिससे प्रति घंटे 800 से अधिक लोगों की आवाजाही संभव होगी। रोपवे शुरू होने से हनुमानचट्टी से काली मंदिर तक की लगभग 6 किलोमीटर की पैदल और सड़क यात्रा काफी कम हो जाएगी। इससे विशेष रूप से बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांग श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी। परियोजना में कोई मध्य पोल नहीं लगाया जा रहा है, जिससे प्राकृतिक दृश्य और पर्यावरण अप्रभावित रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  गुलदार के हमले के बीच गीता देवी ने दिखाई गजब की बहादुरी: दराती से किया पलटवार,घायल होकर भी बचाई अपनी जान

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण सामग्री की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित कर काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने आगामी पूर्णागिरि मेले की तैयारियों की भी समीक्षा की और संबंधित विभागों को समय पर व्यवस्थाएं पूरी करने को कहा। इसके अतिरिक्त, बाटनगाड़ क्षेत्र में सड़क सुधार के लिए जल्द कार्ययोजना बनाने के निर्देश भी दिए गए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं स्वच्छता संकल्प के साथ गांधी-शास्त्री जयंती हुई संपन्न, पूर्व सैनिक व नगर पंचायत चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी सहित नगर पंचायत की पूरी टीम ने लिया संकल्प……
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad