उत्तराखण्ड 4 साल पूरे होने से पहले धामी कैबिनेट फुल, 5 सीटों पर होगी ताजपोशी

खबर शेयर करें 👉

अगले विधानसभा चुनाव से पहले पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल की पूरी टीम उतरने जा रही है। मंत्रिमंडल में पांच सीट रिक्त हैं। कल पांच नए मंत्री शपथ लेने जा रहे हैं।
राजभवन में गुरुवार सुबह 10 बजे से शपथ ग्रहण समारोह होगा।

मंत्री के रूप में कौन पांच विधायक शपथ लेंगे, इसे लेकर देर रात्रि मंथन जारी है। बताया जा रहा है कि नामों की घोषणा गुरुवार सुबह ही की जाएगी।

2022 से खाली चल रही सीटें

प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा के विधायकों की मंत्री बनने की मनोकामना आखिरकार पूरी होने जा रही है। मंत्रिमंडल में रिक्त पांच में से तीन सीट वर्ष 2022 में धामी सरकार के सत्ता संभालने के बाद से ही रिक्त चल रही हैं। एक सीट कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास के निधन से रिक्त हुई थी, जबकि एक सीट गत वर्ष मार्च माह में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के त्यागपत्र के कारण खाली हुई थी।

यह भी पढ़ें 👉  हलद्वानी न्यूज़: वन निगम व्यवसाई संगठन कुमाऊं मंडल का गठन, पूरन सिंह बिष्ट अध्यक्ष और दीप चंद्र जोशी बने महासचिव

वहीं, अगले विधानसभा चुनाव में अब एक वर्ष से भी कम समय शेष है। ऐसे में पार्टी मंत्रिमंडल की सीट रिक्त रहने का संदेश नहीं देना चाहती। साथ ही रिक्त सीटों पर विधायकों की ताजपोशी कर क्षेत्रीय, जातीय एवं अन्य समीकरण साधने की तैयारी है।

23 मार्च को पूरे होंगे धामी सरकार के चार वर्ष

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं पूर्व सैनिक एवं नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी की पहल, एक मंच पर होगा स्वरोजगार ऋण समस्याओं का समाधान

इन सीटों को भरने के लिए भाजपा हाईकमान से हरी झंडी मिलने की प्रतीक्षा की जा रही थी। आखिरकार हाईकमान ने इस प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। इसे धामी सरकार के लिए भी बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। धामी सरकार के चार वर्ष 23 मार्च को पूरे होने हैं। इससे पहले ही उनका संपूर्ण मंत्रिमंडल आकार लेगा। इसके बाद भाजपा पूरी तरह चुनावी मोड में आ जाएगी।

अभी जानबूझकर नहीं खोले जा रहे पत्ते

उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार, मंत्री कौन बनेंगे, इसे लेकर अभी पत्ते जानबूझकर खोले नहीं जा रहे हैं। माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल में देहरादून, रुद्रप्रयाग-चमोली, टिहरी-उत्तरकाशी, हरिद्वार के साथ ही पिथौरागढ़-बागेश्वर, नैनीताल-ऊधमसिंह नगर से एक-एक वरिष्ठ, एक युवा चेहरे एवं महिला को धामी मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में तेज बारिश : नैनीताल में भारी बारिश का यलो अलर्ट

मंत्रिमंडल के माध्यम से जातीय, क्षेत्रीय, महिला-युवा के रूप में संतुलन साधा जाएगा, साथ में लगभग दो दर्जन से अधिक दायित्व भी बंटने हैं। इनमें उन क्षेत्रों को भी प्रतिनिधित्व मिलेगा, जिन्हें अभी मंत्रिमंडल में स्थान नहीं मिल पाएगा। धामी मंत्रिमंडल में पांच नए मंत्री शुक्रवार सुबह 10 बजे राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगे। हेडिंग बना कर दे 4 5

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad