देहरादून: उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी से, 2.15 लाख छात्र देंगे एग्जाम: नकल रोकने को सख्त इंतजाम

Oplus_131072

खबर शेयर करें 👉

देहरादून

उत्तराखंड में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर सरकार ने कड़े इंतजाम कर दिए हैं। 21 फरवरी से शुरू हो रही कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में इस वर्ष 2,15,252 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने स्पष्ट किया है कि इस बार परीक्षाएं पूरी तरह नकलमुक्त और पारदर्शी ढंग से कराई जाएंगी।

राज्यभर में कुल 1261 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 156 केंद्रों को संवेदनशील और 6 को अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। ऐसे केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल, विशेष निगरानी और फ्लाइंग स्क्वॉड की तैनाती की गई है। सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 144 लागू कर दी गई है, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या भीड़भाड़ को रोका जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में दर्शन को आए गुड़गांव के श्रद्धालुओं से मारपीट, लोहे की रॉड-डंडों से हमला

शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षा विभाग, विद्यालयी शिक्षा परिषद, जिला प्रशासन और पुलिस विभाग को आपसी तालमेल के साथ परीक्षा संचालन के निर्देश दिए गए हैं। केंद्र अधीक्षकों और निरीक्षकों को सख्त हिदायत दी गई है कि किसी भी बाहरी या अनधिकृत व्यक्ति को परीक्षा केंद्र में प्रवेश न दिया जाए और परीक्षा की पवित्रता हर हाल में बनाए रखी जाए।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना, नाबालिग बहन से दुष्कर्म का सगा भाई पर आरोप

मंत्री ने परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा में बैठें। साथ ही अभिभावकों और शिक्षकों से अपील की कि वे बच्चों पर अनावश्यक दबाव न डालें और उन्हें शांत व तनावमुक्त वातावरण दें।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में शराब की दुकानों पर प्रशाशन की ताबड़तोड़ छापेमारी, भवाली में ओवररेटिंग तो लालकुआं में पांच रुपये की ओवररेटिंग पकड़ी

राज्यभर में बोर्ड परीक्षा को लेकर अलर्ट मोड, सरकार की पैनी नजर — नकल पर होगी सख्त कार्रवाई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad