लालकुआं में गूंजा शिव महिमा का गुणगान, कथा में उमड़ी भीड़

Oplus_131072

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं।
नगर में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित पांच दिवसीय भगवान शिव कथा का आगाज गहरे आध्यात्मिक माहौल में हुआ। पहले ही दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा पंडाल “हर हर महादेव” के जयकारों से गूंज उठा।
कथा व्यास साध्वी सुश्री सोमा भारती ने भगवान शिव के दिव्य स्वरूप, नामों और महिमा का भावपूर्ण वर्णन करते हुए कहा कि शिव कथा का श्रवण मात्र जीवन को पवित्र कर देता है। उन्होंने शिव को त्याग, तप और करुणा का प्रतीक बताते हुए रुद्राक्ष को शिव का सजीव स्वरूप बताया, जो मनुष्य के जीवन में ऊर्जा और सुरक्षा का कवच बनता है।
उन्होंने श्रद्धालुओं को बताया बेलपत्र अर्पित कर शिव पूजा करने से जीवन धन्य हो जाता है। कथा के दौरान प्रस्तुत भजनों ने ऐसा समां बांधा कि श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
प्रतिदिन दोपहर 3:30 बजे से सायं 7 बजे तक चल रही इस कथा का समापन महाआरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ।
आयोजक पूर्व चेयरमैन पवन कुमार चौहान ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में सपरिवार कथा में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक चेतना का संचार करते हैं।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदीप बिष्ट, सभासद धन सिंह बिष्ट, सभासद भुवन पांडे, सभासद योगेश उपाध्याय, सभासद सुरेश शाह, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट,पूर्व सभासद राजकुमार सेतिया रामपाल शर्मा ,लालकुआँ से नरेश चौधरी सहित, प्रदीप जनोटी, हेमंत पांडे किच्छा से राजकुमार, दीप लोहानी, धीरज भट्ट और नारायण सिंह बिष्ट समेत सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी का हाईप्रोफाइल एसिड अटैक कांड : 5 लड़किया और 18 माह का बच्चा सहित 19 हुए थे घायल

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad