लालकुआं में स्वच्छता का संदेश:पूर्व सैनिक व नगर पंचायत चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी ने आंगनबाड़ी बच्चों को सिखाया कचरा प्रबंधन

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के तहत शुक्रवार को लालकुआं नगर पंचायत क्षेत्र में विशेष स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पूर्व सैनिक व नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों का दौरा कर बच्चों को स्वच्छता और कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूक किया।


अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने बच्चों को सरल और खेल-खेल के माध्यम से गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग डस्टबिन में डालने की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को बताया कि घर और आसपास साफ-सफाई रखने के साथ ही कचरे को सही तरीके से अलग करना भी जरूरी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के स्कूलों में कल से बदलेगा समय, 1 अक्टूबर से शीतकालीन समय-सारिणी लागू


उन्होंने विशेष रूप से कांच, ब्लेड, लोहे तथा अन्य नुकीली और खतरनाक वस्तुओं को सामान्य कचरे से अलग रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसी वस्तुओं को अलग रखने से बच्चों और सफाई कर्मचारियों को चोट लगने का खतरा कम होगा और इनका सुरक्षित निस्तारण भी किया जा सकेगा।
इस पहल का उद्देश्य बच्चों में बचपन से ही स्वच्छता की आदत विकसित करने के साथ समाज में स्वच्छता और कचरा प्रबंधन को लेकर जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और नगर पंचायत कर्मचारियों ने भी बच्चों को डस्टबिन के सही उपयोग के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि गोविंद राणा, सभासद नेहा आर्या, नामित सभासद तारा पांडेय सहित नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  आर्मी में नौकरी दिलाने के नाम पर 1.45 लाख की ठगी ठगी का नेटवर्क बेनकाब, 46 फर्जी नियुक्ति पत्र बरामद

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad