मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सख्त धरातल पर दिखेगा काम, सरकार ने कसी जवाबदेही की लगाम

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकार की प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए मंत्रियों को निर्देश दिया कि वे जिलों में जाकर विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत परखें और जनता के बीच अपनी मौजूदगी मजबूत करें।
मंत्रिमंडल बैठक में धामी ने संकेत दिए कि सरकार अब धरातल पर योजनाओं का क्रियान्वयन देखेगी। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि योजनाओं के समयबद्ध और प्रभावी क्रियान्वयन से सरकार में जनता का विश्वास मजबूत होगा।
उन्होंने मंत्रियों से कहा कि जिलों में नियमित निगरानी और जनता से सीधा संवाद विकास कार्यों की गुणवत्ता भी बढ़ाएगा। धामी ने मंत्रियों को जनता के बीच जाकर समस्याओं को समझने और त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि अब विभागीय ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी मंत्री अपने-अपने विभागों की सख्त समीक्षा करें और जवाबदेही तय करें। उन्होंने कहा कि सरकार की छवि कार्यों से बनती है, इसलिए हर स्तर पर परिणाम दिखने चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  पंतनगर किसान मेले में हंगामा: तीन युवतियों ने लगाए अभद्रता और छेड़छाड़ के आरोप

निर्माण कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री ने कड़ा संदेश देते हुए कहा कि सड़क, पेयजल, ऊर्जा, सिंचाई और भवन निर्माण जैसे विभागों के बीच बेहतर समन्वय न होने से परियोजनाएं प्रभावित होती हैं।
उन्होंने निर्देश दिया कि विभागीय तालमेल बढ़ाकर परियोजनाओं को तय समय-सीमा में पूरा किया जाए, ताकि जनता को जल्दी लाभ मिल सके। सीएम धामी ने कहा कि सरकार जन अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भूकंप से पहले चेतवानी की तैयारी : हर माह 9 तारीख को बजेगा भूकंप चेतावनी सायरन, मोबाइल पर भी मिलेगा अलर्ट

उनका लक्ष्य स्पष्ट है, समग्र और संतुलित विकास, जिसमें नीति से लेकर क्रियान्वयन तक हर स्तर पर जवाबदेही तय हो और सरकार की कार्यशैली जनता के बीच मजबूती से स्थापित हो।