देवभूमि से दुनिया तक अंतररार्ष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्यमंत्री धामी का संदेश, नशामुक्त और स्वस्थ समाज के लिए योग अपनाएं

खबर शेयर करें 👉

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग भारत की सनातन संस्कृति की अमूल्य धरोहर होने के साथ तन, मन व आत्मा का समन्वय है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व व प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है। योग ने संपूर्ण विश्व को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली, मानसिक संतुलन और आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त किया है। आज विश्व के अधिकतम देशों में करोड़ों लोग, योग को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बना रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में SSB का बड़ा एक्शन: 54 लाख की जाली करेंसी पकड़ी, 52 मानव तस्करी पीड़ितों को कराया मुक्त

योग अब सीमाओं से परे सशक्त समाज का आधार एवं मानवता के कल्याण का वैश्विक माध्यम बन चुका है।योग के माध्यम से आज दुनिया में हमारी विशिष्ट पहचान बनी है। योग के लिए दुनिया भारत की ओर देख रही है। योग ने देश व दुनिया को स्वस्थता का भी संदेश दिया है।

योग का अभ्यास शरीर, श्वास और मन को जोड़ता है।नियमित योग अभ्यास तनाव कम करने, जीवन को संतुलित बनाए रखने तथा असंभव लक्ष्य को पाने में विशेष भूमिका निभाता है। योग पूरी मनुष्यता को हमारे ऋषि-मुनियों की यह महत्वपूर्ण देन है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड में अब गियर वाली बाइक के लाइसेंस पर अब नहीं चला सकेंगे स्कूटी पकड़े जाने पर लगेगा जुर्माना

देवभूमि उत्तराखंड सदियों से योग, आध्यात्मिक साधना और ऋषि-मुनियों की तपस्थली रही है। यहां की समृद्ध आध्यात्मिक परंपरा और प्राकृतिक वातावरण मानवता को स्वास्थ्य, संतुलन और सकारात्मक जीवन का संदेश देते हैं।

प्रतिदिन योग को अपनाने का किया आह्वान

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार, उत्तराखंड को योग, आयुर्वेद, वेलनेस और प्राकृतिक चिकित्सा के वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। नई योग नीति के माध्यम से योग एवं ध्यान केंद्रों को प्रोत्साहन, योग प्रशिक्षकों को सहयोग तथा योग एवं वेलनेस आधारित रोजगार के नए अवसर विकसित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों से प्रतिदिन योग को अपनाने, स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने, नशामुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने व योग के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में इंप्रेशन के चक्कर में दूल्हे ने की हर्ष फायरिंग, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने कसा शिकंजा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad