कलियर (हरिद्वार)। कलियर मेले में आए युवकों पर रंजिश को लेकर एक युवक पर आठ-दस लोगों ने उसे घेरकर गाली-गलौज की और लाठी-डंडों तथा धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में एक युवक के सिर पर चोट आई। धमकी देकर आरोपित फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
तहरीर के अनुसार, साबाज अहमद पुत्र अनीस निवासी लंढौरा 24 अगस्त की रात अपने साथियों के साथ कलियर मेले में आये थे। इसी दौरान रास्ते में लंढोरा निवासी कुछ लोगों ने उसे रोक लिया।
आठ-दस लोगों पर एकजुट होकर हमला करने का आरोप
आरोप है कि पहले उनके साथ गाली-गलौज की गई और इसके बाद आरोपितों ने एकजुट होकर मारपीट शुरू कर दी। साबाज ने तहरीर में आरोप लगाया है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों से उसके साथ मारपीट की। इसी दौरान धारदार हथियार से उसके सिर पर हमला किया गया, जिससे वह घायल हो गया। आरोप है कि हमलावरों ने उसे जमीन पर गिराकर जान से मारने का प्रयास भी किया।
आरोपितों ने सिर पर किया वार, पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की लगाई गुहार
पीड़ित का आरोप है कि हमले के दौरान पीड़ित के साथ मौजूद लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया। इसके बाद आरोपितो ने जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत करते हुए आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और अपनी जान-माल की सुरक्षा की मांग की है।
पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया गया है कि विवाद के पीछे पुरानी रंजिश है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
www.devbhumionline.com
