टोल प्लाजा पर पकड़ा गया संदिग्ध चर्बी से भरा कैंटर, विहिप-बजरंग दल का हंगामा

खबर शेयर करें 👉

खटीमा:- पहेनिया स्थित टोल प्लाजा पर विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने चर्बी से भरे एक कैंटर को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस चालक समेत दो लोगों से पूछताछ कर रही है। विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पहेनिया स्थित टोल प्लाजा पर मंगलवार को संदिग्ध चर्बी से भरे एक कैंटर को पकड़ा। उन्होंने कैंटर में गोवंशीय पशुओं की चर्बी होने का आरोप लगाकर चालक को पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस चालक समेत दो लोगों से पूछताछ कर रही है। टोल प्लाजा के पास विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने खटीमा से सितारगंज की ओर जा रहे एक कैंटर को पकड़ लिया। उन्होंने कैंटर में गोवंशीय पशुओं की चर्बी होने का आरोप लगाया। सूचना पर पुलिस, नगर पालिका और प्रशासन की टीम मौके पहुंची। कैंटर में लगभग 196 टीन के कनस्तर मिले। विहिप बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस्लाम नगर गोटिया से चर्बी गलाकर दिल्ली ले जाया जा रहा है। उन्होंने गोटिया, इस्लाम नगर स्थित जिस मकान से कनस्तर लाए गए थे, उसके मालिक से भी पुलिस ने पूछताछ की। कोतवाल विजेंद्र शाह ने बताया कि कनस्तर में मिले संदिग्ध पदार्थ की जांच के लिए पशु चिकित्सक ने सैंपल लिए हैं और नगर पालिका से भी जांच में सहयोग लिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हैड़ाखान मार्ग पर युगल की स्टंटबाजी कैमरे में कैद : सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो,पुलिस तलास में (देखे वीडियो)

तहसीलदार वीरेंद्र सजवाण ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि कैंटर में रखे कनस्तरों को गोटिया, इस्लाम नगर से दिल्ली ले जाया जा रहा था। इस मामले में पुलिस चालक समेत दो लोगों से पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में तेज बारिश : नैनीताल में भारी बारिश का यलो अलर्ट

समाचार लिखे जाने तक विहिप व बजरंग दल कार्यकर्ता कैंटर के साथ टोल प्लाजा पर मौजूद थे। वहां पर प्रदीप सिंह, क्षितिज अरोरा, हिमांशु कन्याल, रौनी चंद, सोनू दत्ता, कुणाल चंद, कमल कन्याल,हरिनाथ गोस्वामी, गुरविंदर सिंह, धीरज पांडेय आदि थे।

यह भी पढ़ें 👉  हलद्वानी न्यूज़: वन निगम व्यवसाई संगठन कुमाऊं मंडल का गठन, पूरन सिंह बिष्ट अध्यक्ष और दीप चंद्र जोशी बने महासचिव

दिल्ली में छापा मारने की मांग
विहिप व बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस्लाम नगर में संदिग्ध चर्बी के कनस्तर मिलने की बारीकी से जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली में जिस जगह यह कनस्तर ले जाए जा रहे थे, वहां पर छापे मारे जाने चाहिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad