दीपावली से पहले छह दुग्ध समितियों में 32 लाख रुपये का बोनस वितरित, उत्पादकों में खुशी की लहर

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड की ओर से दीपावली से पहले बिंदुखत्ता क्षेत्र की छह दुग्ध समितियों के उत्पादकों को 32 लाख रुपये का बोनस वितरित कर त्योहार की सौगात दी गई। चार करोड़ रुपये के दूध की खरीद पर बोनस वितरण किए जाने से दुग्ध उत्पादकों में खुशी का माहौल है। कार्यक्रम में दुग्ध उत्पादक महिलाओं सहित बड़ी संख्या में लोगों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान उत्पादकों ने कार्यक्रम की अध्यक्षता के दौरान अध्यक्ष मुकेश बोरा का माल्यार्पण कर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि संघ दुग्ध उत्पादकों के हितों के प्रति सजग और प्रतिबद्ध है। उत्पादकों को उनकी मेहनत का उचित लाभ दिलाना, उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करना और सहकारिता के माध्यम से दुग्ध व्यवसाय को आगे बढ़ाना संघ की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि दुग्ध उत्पादक ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और दुग्ध उत्पादन से जुड़ी महिलाओं का योगदान भी सराहनीय है। उनके परिश्रम और समर्पण से ही दुग्ध व्यवसाय निरंतर प्रगति कर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  56लालकुआं विधानसभा के पूर्व सैनिक व नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने बच्चों के साथ किया मध्याह्न भोजन, परखी गुणवत्ता

श्री बोरा ने कहा कि दीपावली से पहले बोनस वितरण उत्पादकों की मेहनत का सम्मान करने के साथ ही उनके परिवारों की खुशियों में सहभागी बनने का प्रयास है। दुग्ध संघ उत्पादकों की समस्याओं के समाधान, उनके हितों के संरक्षण और दुग्ध व्यवसाय को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है। उन्होंने उत्पादकों से सहकारी समितियों को मजबूत बनाने और दुग्ध व्यवसाय के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  आपके नाम पर तो नहीं चल रहे फर्जी सिम ? संचार साथी पोर्टल से घर बैठे करें जांच, फर्जी सिम की पहचान कर घर बैठे कराएं बंद

बिंदुखत्ता क्षेत्र की शांतिनगर प्रथम, शांतिनगर द्वितीय, बोरिंगपट्टा, टूटी पुलिया, हनुमान नगर और नारायण नगर दुग्ध समितियों के उत्पादकों को बोनस वितरित किया गया। बोनस मिलने पर उत्पादकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए दुग्ध संघ के प्रयासों की सराहना की।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में मिठाई कारोबारियों में मची हलचल, प्रशासनिक टीम ने एक दर्जन प्रतिष्ठानों का किया औचक निरीक्षण

कार्यक्रम का संचालन यातायात प्रभारी पूरन मिश्रा एवं मार्ग प्रभारी राजेंद्र प्रसाद ने किया। इस दौरान संचालक मंडल सदस्य गोविंद मेहता, प्रगतिशील दुग्ध उत्पादक उमेश भट्ट, अध्यक्ष निर्मला भट्ट, नवीन पपोला, ममता रावत, राम सिंह पपोला, गोपाल दत्त पाठक, जगदीश पंत, सोनू पांडे, पूरन बोरा, इंद्रा बम, नारायण शर्मा, मनीष बोरा, केदार दानू, मंजू बिष्ट, खष्टी बिष्ट, कमलेश पांडे, सुरेश जोशी, भुवन जोशी, दुग्ध संघ के पीएंडआई प्रभारी सुभाष बाबू, एफओ प्रभारी शांति कोरंगा और मोहन चंद्र जोशी सहित बड़ी संख्या में दुग्ध उत्पादक एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad