हल्द्वानी में इंडेन कर्मियों की कालाबाजारी का खुलासा, आयुक्त दीपक रावत के आदेश पर एफआईआर

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी में कालाबाजारी करते मिले इंडेन कर्मचारी, आयुक्त के निर्देश पर एफआईआर दर्ज

हल्द्वानी: पश्चिम एशिया में युद्ध के हालातों के बीच उत्पन्न गैस संकट के बीच जहां एक और नैनीताल जिला प्रशासन उपभोक्ताओं को पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से गैस सिलिंडर वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित कर रहा है, वहीं कुछ कर्मचारी
लगातार कालाबाजारी, घटतौली से व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं।
सोमवार को कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत को सूचना प्राप्त हुई कि डहरिया के महेंद्र फोटो स्टूडियो के पास इंडेन गैस सिलेंडर का वितरण किया जा रहा है। इस दौरान गैस बांट रहे कर्मियों ने 10 भरे सिलेंडर यहां छोड़े और खाली सिलेंडर लिए बिना ही चलता बना।हल्द्वानी में कालाबाजारी करते मिले इंडेन कर्मचारी, आयुक्त के निर्देश पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बिजली कनेक्शन के बदले नियम, 1 नवंबर से लागू होगी नई व्यवस्था

आयुक्त दीपक रावत ने स्पष्ट किया है कि गैस वितरण व्यवस्था को किसी भी दशा में प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। कालाबाजारी और घटतौली करने की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाएगा जिससे उपभोक्ताओं को बेवजह परेशानी का सामना न करना पड़े।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने दाखिल किया नामांकन, सीएम धामी समेत भाजपा के दिग्गज रहे मौजूद

उन्होंने केएमवीएन और गैस एजेंसी के अधिकारियों को औचक निरीक्षण कर सिलेंडर वितरण व्यवस्था पर नजर रखने और पारदर्शी व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं रेलवे में स्वच्छ-सुंदर का संकल्प, पूर्व सैनिक व नगर पंचायत चेयरमैन सुरेन्द्र सिंह लोटनी की अगुवाई में रेलवे परिसर में चला अभियान

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad