हल्दूचौड़ संगठन के सिपाही की चौखट पर राष्ट्रीय अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष राकेश आर्या के घर पहुंचकर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने जीता कार्यकर्ताओं का दिल

खबर शेयर करें 👉

हल्दूचौड़। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गुरुवार को लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के हल्दूचौड़ पहुंचे, जहां उन्होंने अनुसूचित वर्ग से आने वाले बूथ अध्यक्ष राकेश आर्या के घर पहुंचकर कार्यकर्ताओं के प्रति सम्मान और अपनत्व का संदेश दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उनके साथ मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  आर्मी में नौकरी दिलाने के नाम पर 1.45 लाख की ठगी ठगी का नेटवर्क बेनकाब, 46 फर्जी नियुक्ति पत्र बरामद

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने राकेश आर्या के परिवार से मुलाकात की और उनकी बुजुर्ग माता जी को प्रणाम कर आशीर्वाद लिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष के अचानक घर पहुंचने से परिवारजनों के साथ ही स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में यू-ट्यूबर सौरभ जोशी से कार सवार युवकों ने की गाली-गलौज, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत

इस दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि पार्टी की संगठनात्मक ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और सक्रियता पर टिकी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष का एक बूथ अध्यक्ष के घर पहुंचना इस बात का संदेश है कि भाजपा में जमीनी कार्यकर्ता संगठन के लिए सर्वोच्च महत्व रखते हैं। नितिन नबीन के इस आत्मीय दौरे से स्थानीय कार्यकर्ताओं में भी उत्साह का संचार हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में शराब की दुकानों पर प्रशाशन की ताबड़तोड़ छापेमारी, भवाली में ओवररेटिंग तो लालकुआं में पांच रुपये की ओवररेटिंग पकड़ी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad