(बड़ी खबर) दोस्तों संग नहाने गया छात्र बहा, अलकनंदा में सर्च ऑपरेशन तेज

खबर शेयर करें 👉

श्रीनगर गढ़वाल , राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान श्रीनगर में अध्यनरत एक छात्र नहाने के दौरान अलकनंदा नदी की तेज धारा में बह गया। सूचना प्राप्त होने के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम खोजबीन में जुटी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एनआईटी श्रीनगर में बीटेक कम्प्यूटर साइंस थर्ड ईयर का छात्र आनंद सोहन (23), निवासी तेलंगाना अपने चार दोस्तों के साथ करीब चार बजे अलकनंदा नदी में नहाने उतरा था।

यह भी पढ़ें 👉  हलद्वानी न्यूज़: वन निगम व्यवसाई संगठन कुमाऊं मंडल का गठन, पूरन सिंह बिष्ट अध्यक्ष और दीप चंद्र जोशी बने महासचिव

नदी का तेज बहाव होने के कारण वह बह गया। इस दौरान दोस्तों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन देखते ही देखते वह नदी की तेज धारा में बह गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि अलकनंदा नदी में छात्र के बहने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन, जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  अचानक हिली धरती, लालकुआं-हल्द्वानी समेत कई इलाकों में महसूस हुए झटके

जहां छात्र के खोजबीन के लिए रेस्क्यू आपरेशन चलाया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad