(बड़ी खबर): ड्रैगन फ्रूट, कीवी और अति सघन सेब से बढ़ेगा फल उत्पादन, ‘सुफल’ योजना से किसानों की आय होगी मजबूत

खबर शेयर करें 👉

देहरादून : राज्य में फल उत्पादन बढ़ाने और पहाड़ी क्षेत्रों में किसानों की आय मजबूत करने के लिए सचिवालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने की।

बैठक में ड्रैगन फ्रूट, कीवी, अति सघन सेब बागवानी और ‘सुफल’ योजना पर चर्चा हुई। लक्ष्य है कि उत्तराखंड को फल उत्पादन के क्षेत्र में आगे बढ़ाया जाए और किसानों को बेहतर आमदनी मिले।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं श्मशान घाट के सामने दर्दनाक हादसा, कार की टक्कर से स्कूटी सवार युवक गंभीर

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि राज्य में कम से कम 10 क्लस्टर विकसित किए जाएं और 30 प्रगतिशील किसानों को आधुनिक तकनीक से जोड़ा जाए। किसानों को प्रशिक्षण और तकनीकी सहयोग भी दिया जाएगा।उद्यान विभाग ने बताया कि कीवी उत्पादन के लिए विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है। सेब की तुड़ाई के बाद भंडारण, पैकेजिंग और विपणन व्यवस्था को मजबूत करने पर भी जोर दिया जा रहा है ताकि किसानों को बेहतर दाम मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में यू-ट्यूबर सौरभ जोशी से कार सवार युवकों ने की गाली-गलौज, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत

बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। सरकार का उद्देश्य है कि योजनाओं का लाभ सीधे किसानों तक पहुंचे और राज्य में फल उत्पादन को बढ़ावा मिले।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ में दर्दनाक हादसा: डंपर की चपेट में आए पिता-पुत्री, बेटी की मौके पर मौत

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad