अंकिता भंडारी हत्याकांड: राहुल और प्रियंका गांधी ने इंडिया गेट पर पीड़ित परिवार से की मुलाकात, न्याय की मांग ने पकड़ा जोर, जानिए क्या है पूरा केस

Oplus_16908288

खबर शेयर करें 👉

अंकिता भंडारी हत्याकांड: राहुल गांधी ने इंडिया गेट पर पीड़ित परिवार से की मुलाकात, न्याय की लगाई गुहार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर एक बार फिर मामला सुर्खियों में है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी बुधवार को दिल्ली स्थित इंडिया गेट पहुंचे, जहां उन्होंने अंकिता भंडारी के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान परिवार ने अपनी बेटी को न्याय दिलाने की मांग उठाई।

यह भी पढ़ें 👉  डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, दुष्यंत गौतम सिक्किम के गवर्नर नियुक्त

गौरतलब है कि वर्ष 2022 में उत्तराखंड के पौड़ी जिले में अंकिता भंडारी की हत्या कर दी गई थी। दुष्यंत कुमार गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किए जाने के फैसले के बाद अंकिता के परिजनों ने विरोध जताया है और सीबीआई जांच पूरी होने तक नियुक्ति रोकने की मांग की है।

राष्ट्रपति से लगाई गुहार

अंकिता के पिता वीरेंद्र सिंह भंडारी ने राष्ट्रपति से अपील करते हुए कहा कि सीबीआई जांच पूरी होने तक दुष्यंत कुमार गौतम की राज्यपाल के रूप में नियुक्ति पर रोक लगाई जाए। उन्होंने इस मामले में निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग उठाई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में नशे के कारोबार पर STF का शिकंजा, 190 नशीले इंजेक्शन बरामद

अंकिता की मां ने भी जताई नाराजगी

अंकिता की मां सोनी देवी ने कहा कि 12 अक्टूबर को दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाए जाने की खबर सुनकर उन्हें गहरा दुख हुआ। उन्होंने राष्ट्रपति से भावुक अपील करते हुए कहा कि एक महिला होने के नाते राष्ट्रपति उनकी पीड़ा को समझें और सीबीआई जांच पूरी होने तक नियुक्ति रोकने की मांग पर विचार करें।

यह भी पढ़ें 👉  ‘मुझे और मेरे बच्चों को खतरा’, सुमित हृदयेश ने मुख्यमंत्री से शिकायत का किया दावा, न्याय नहीं मिलने पर दी आत्मदाह की चेतावनी

अंकिता के माता-पिता अपनी बेटी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर दिल्ली पहुंचे। इंडिया गेट पर राहुल गांधी से मुलाकात के दौरान परिवार ने अपनी पीड़ा और मांगों को सामने रखा। इस घटनाक्रम के बाद अंकिता भंडारी हत्याकांड एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

(सोर्स: सोशल मीडिया डेस्क)

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad