हल्द्वानी के राजपुरा में नशे के कारोबार पर फूटा गुस्सा: कांग्रेस कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों ने पुलिस चौकी का घेराव कर दिया धरना

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। राजपुरा क्षेत्र में बढ़ते अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने राजपुरा पुलिस चौकी का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने क्षेत्र में स्मैक, चरस और अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

कांग्रेस जिला महामंत्री मलय बिष्ट और पार्षद प्रीति आर्या ने कहा कि अवैध नशे के कारण क्षेत्र के कई परिवार और युवा प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस द्वारा कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है। उन्होंने नशे के कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने के लिए ठोस कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में यू-ट्यूबर सौरभ जोशी से कार सवार युवकों ने की गाली-गलौज, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत

कांग्रेस नेता हेमंत साहू और पार्षद धर्मवीर ने कहा कि राजपुरा क्षेत्र में स्मैक, चरस और अवैध शराब का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस की निष्क्रियता के कारण नशे के कारोबारियों के हौसले बुलंद हैं, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में शराब की दुकानों पर प्रशाशन की ताबड़तोड़ छापेमारी, भवाली में ओवररेटिंग तो लालकुआं में पांच रुपये की ओवररेटिंग पकड़ी

पूर्व सहायक नगर आयुक्त विजेंद्र चौहान और पूर्व रामलीला कमेटी अध्यक्ष त्रिलोक बनौली ने कहा कि यदि पुलिस प्रशासन ने जल्द नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की तो क्षेत्र की जनता के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लंबे समय से बड़े स्तर पर अवैध नशे का कारोबार चलने के आरोपों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन से राजपुरा क्षेत्र में नशे के अवैध ठिकानों को चिन्हित कर छापेमारी करने, नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने और युवाओं को नशे के जाल से बचाने के लिए प्रभावी अभियान चलाने की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ में दर्दनाक हादसा: डंपर की चपेट में आए पिता-पुत्री, बेटी की मौके पर मौत

पुलिस चौकी के घेराव में त्रिलोक बनौली, पंडित हरिप्रसाद, अरविंद वाल्मीकि, मधु कश्यप, माया कश्यप, भविष्य रावत, अशोक पांडे, दीपक आर्या, प्रकाश आर्या समेत करीब 200 लोग शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad