उत्तराखण्ड में बदले की आग में बुजुर्ग महिला का कत्ल! मुख्य आरोपी ने दो साथियों संग मिलकर रची थी खूनी साजिश

खबर शेयर करें 👉

बेटों से दुश्मनी का मां से लिया खूनी बदला! घर में घुसकर 56 वर्षीय विमला देवी की हत्या, तीन गिरफ्तार

पुरानी रंजिश के चलते मोहित फर्त्याल ने दो साथियों के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम; एसएसपी मंजूनाथ गोस्वामी ने किया हत्याकांड का खुलासा

रामनगर। छोई गांव में बुजुर्ग महिला विमला देवी की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही तीन युवकों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल दुग्ध संघ ने जारी की आंचल उत्पादों की नई रेट लिस्ट ,20 नवंबर से लागू होंगी नई दरें (देखे)

कोतवाली में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान एसएसपी मंजूनाथ गोस्वामी ने बताया कि बीती 9 जून को किशनपुर छोई निवासी विमला देवी (56) पत्नी खिलाफ सिंह की हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद पुलिस ने मामले की गहनता से जांच शुरू की। जांच में हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आई।

पुलिस के अनुसार, किशनपुर छोई गांव निवासी गोविंद सिंह की हत्या के मामले में विमला देवी के दो पुत्रों को जेल हुई थी। हालांकि, वर्तमान में दोनों जमानत पर बाहर हैं। इसी मामले को लेकर मृतक गोविंद सिंह का पुत्र मोहित फर्त्याल विमला देवी से रंजिश रखता था। आरोप है कि वह अक्सर उनके साथ गाली-गलौज करता था और घर में जाकर उन्हें धमकाने के साथ ताने भी मारता था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में दीपेंद्र कोश्यारी की अगुवाई में भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन,विधायक हरीश धामी के खिलाफ कार्रवाई को एसएसपी को सौंपा ज्ञापन

इसी रंजिश के चलते मोहित ने अपने दो साथियों को साथ मिलाया और कथित तौर पर विमला देवी की हत्या की साजिश रची। इसके बाद तीनों ने घर में घुसकर बेरहमी से उनकी हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  टांडा जंगल में हाथियों के झुंड ने रोकी वाहनों की रफ्तार, हल्द्वानी-रुद्रपुर मार्ग पर लगा जाम

पुलिस ने मुख्य आरोपी मोहित फर्त्याल के साथ ही रामनगर के खताड़ी मोहल्ला निवासी सेरान पुत्र नुरसलीन और मोहम्मद अब्बू पुत्र विलाल को गिरफ्तार किया है।

एसएसपी ने बताया कि पुलिस मामले में प्रभावी पैरवी करेगी, ताकि आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके। उन्होंने आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग किए जाने की बात भी कही।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad