लालकुआँ की होनहार बालिका अमरजीत कौर: जिनके हाथों में बसता है चित्रों का जादू

खबर शेयर करें 👉

लालकुआँ। नगर के गांधी नगर वार्ड नंबर-2 की 17 वर्षीय होनहार बालिका अमरजीत कौर इन दिनों अपनी अद्भुत चित्रकला के चलते चर्चा में है। कम उम्र में ही अमरजीत ने रंगों और रेखाओं से ऐसी दुनिया रच दी है, जिसे देखकर हर कोई उसकी कला का कायल हो जाता है।


अमरजीत को बचपन से ही चित्र बनाने का शौक रहा है। धीरे-धीरे यह शौक उसकी पहचान बन गया। वह कागज पर ऐसे जीवंत चित्र उकेरती हैं, जिनमें भावनाएं साफ झलकती हैं। खासकर प्रकृति, सामाजिक विषयों और पौराणिक झलकियों को वह बेहद सुंदर तरीके से प्रस्तुत करती हैं।
परिजनों के अनुसार, अमरजीत ने बहुत छोटी उम्र में ही पेंसिल और रंगों से दोस्ती कर ली थी। स्कूल में भी शिक्षकों ने उसकी प्रतिभा को पहचानते हुए लगातार प्रोत्साहित किया, जिससे उसका आत्मविश्वास और निखरता गया।


स्थानीय स्तर पर आयोजित कई प्रतियोगिताओं में भी अमरजीत कौर ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उसकी बनाई पेंटिंग्स को देखने के लिए लोग विशेष रूप से आकर्षित होते हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि अमरजीत को सही दिशा और अवसर मिलते रहें, तो वह भविष्य में कला के क्षेत्र में बड़ा मुकाम हासिल कर सकती है।
लालकुआँ की यह बेटी आज अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन कर रही है। अमरजीत कौर की यह सफलता यह साबित करती है कि सच्ची लगन और मेहनत से हर सपना साकार किया जा सकता है।
यूट्यूब चैनल में जाकर और वीडियो भी देख सकते हैं – Art by Amarjeet