बिंदुखत्ता को राजस्व गांव और स्थायी तटबंध की मांग पर आर-पार की लड़ाई के मूड में आंदोलनकारी, 22वें दिन भी अनशन जारी.. ये युवा बैठे क्रमिक अनशन पर

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा दिलाने, गौला नदी के कटाव से क्षेत्र को बचाने के लिए स्थायी तटबंध का निर्माण कराने और अन्य बुनियादी समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर जनांदोलन लगातार जारी है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, भाकपा (माले) और इंडिया गठबंधन के तत्वावधान में चल रहा क्रमिक अनशन शुक्रवार को 22वें दिन भी जारी रहा।

क्षेत्र की 10 सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन को युवाओं का समर्थन मिल रहा है। शुक्रवार को युवा कांग्रेस के नेताओं ने अनशन स्थल पर पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया और क्रमिक अनशन पर बैठे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल दुग्ध संघ ने जारी की आंचल उत्पादों की नई रेट लिस्ट ,20 नवंबर से लागू होंगी नई दरें (देखे)

ये युवा नेता बैठे अनशन पर

शुक्रवार को पूर्व छात्र संघ उपसचिव एवं लालकुआं विधानसभा युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष देवेंद्र नैनवाल के साथ युवा कांग्रेस नेता प्रतीक जोशी, सचिन बथयाल और जीवन मेहरा क्रमिक अनशन पर बैठे।

‘बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा देना हजारों परिवारों का अधिकार’

इस दौरान देवेंद्र नैनवाल ने कहा कि बिंदुखत्ता की जनता लंबे समय से अपने बुनियादी अधिकारों और पहचान के लिए संघर्ष कर रही है, लेकिन उनकी मांगों का अब तक समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा देना यहां के हजारों परिवारों का अधिकार है, कोई खैरात नहीं।

यह भी पढ़ें 👉  पान के ठेले से शुरू हुई पहचान, फिर ब्लैकमेलिंग का जाल! हल्द्वानी के कारोबारी से करोड़ो की वसूली का सनसनीखेज मामला

उन्होंने कहा कि गौला नदी के कटाव से क्षेत्र को हर साल नुकसान का खतरा बना रहता है। ऐसे में नदी पर स्थायी तटबंध का निर्माण बेहद जरूरी है। उन्होंने सरकार से 10 सूत्रीय मांगों पर जल्द ठोस कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि मांगों का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में पहले कमरों में बाहर से लगाई कुंडी, फिर तोड़े ताले और समेट ले गए गहनों का खजाना (पड़े पूरी खबर)

अन्य अनशनकारियों और युवा नेताओं ने भी कहा कि जब तक क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं का ठोस समाधान नहीं हो जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। गठबंधन के नेताओं ने क्षेत्र की जनता से आंदोलन में सहयोग करने और मांगों के समर्थन में एकजुट होने की अपील की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad