यहां ‘शादी करूंगा’ कहकर बनाता रहा संबंध, शिकायत पर आरोपी पहुंचा जेल

खबर शेयर करें 👉

बाजपुर। शादी का झांसा देकर तीन वर्षों तक युवती का कथित रूप से शारीरिक शोषण करने के आरोप में पुलिस ने नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस खैकी बन्नाखेड़ा क्षेत्र के एक गांव निवासी 26 वर्षीय युवती ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि गांव के ही एक युवक ने शादी का भरोसा देकर तीन वर्षों तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

शादी से मुकर गया युवक

आरोप है कि जब युवती ने विवाह का दबाव बनाया तो युवक शादी से मुकर गया। युवती ने यह भी आरोप लगाया कि युवक और उसके स्वजन ने युवती के साथ मारपीट कर जान से मारने का प्रयास किया तथा लगातार धमकियां देते रहे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी पंजीकृत कर आरोपित की तलाश शुरू की।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में SSB का बड़ा एक्शन: 54 लाख की जाली करेंसी पकड़ी, 52 मानव तस्करी पीड़ितों को कराया मुक्त

कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपित प्रताप सिंह उर्फ मन्नू पुत्र शेर सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष व पूर्व सैनिक सुरेंद्र सिंह लोटनी की पहल से बदली लालकुआं की तस्वीर, सांसद अजय भट्ट ने भव्य प्रवेश द्वार व तिरंगा लाइटों का किया लोकार्पण

क्स- : क्या है पूरा मामला?
■ खैकी बन्नाखेड़ा क्षेत्र के एक गांव की 26 वर्षीय युवती ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव के ही एक युवक ने शादी का भरोसा देकर तीन वर्षों तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।


■ युवती का आरोप है कि जब उसने विवाह करने का दबाव बनाया तो युवक शादी से मुकर गया।
■ विरोध करने पर आरोपित और उसके स्वजन द्वारा मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  पांच साल पहले हो गई मौत, फिर भी बिजली चोरी में FIR काशीपुर में ऊर्जा निगम का गजब कारनामा


बॉक्स- : पुलिस ने की गिरफ्तारी
■ युवती की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
■ आरोपित प्रताप सिंह उर्फ मन्नू पुत्र शेर सिंह की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई।
■ पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।


■ न्यायालय के आदेश पर आरोपित को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
■ मामले की विवेचना जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad