आपत्तिजनक वीडियो से ब्लैकमेलिंग, दुष्कर्म और जबरन धर्म परिवर्तन का आरोप, दिनेशपुर में FIR दर्ज

खबर शेयर करें 👉

आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर जिले के दिनेशपुर थाना क्षेत्र में एक महिला ने युवक पर दुष्कर्म, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने, जान से मारने की धमकी देने और जबरन धर्म परिवर्तन कराने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ विभव सैनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, महिला ने 27 अक्टूबर 2026 को थाना दिनेशपुर में तहरीर दी। पीड़िता का आरोप है कि युवक ने पहले फोन पर उससे दोस्ती की और फिर जन्मदिन मनाने के बहाने उसे एक होटल में ले गया। वहां कथित तौर पर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और आपत्तिजनक वीडियो बना ली।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं पुलिस में बड़ा फेरबदल, नैनीताल-ऊधमसिंह नगर समेत छह जिलों में बदले गए 29 निरीक्षक

महिला के मुताबिक, वीडियो बनाने के बाद आरोपी उसे ब्लैकमेल करने लगा और बार-बार शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालता था। विरोध करने पर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने, बदनाम करने और जान से मारने की धमकी दी जाती थी। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उसे बार-बार अपने पास बुलाता था और वहां आने के लिए मजबूर करता था।

शिकायत में महिला ने बताया कि एक बार आरोपी के बुलाने पर वह नहीं गई तो उसने कथित तौर पर उसकी वीडियो उसके पति को दिखा दी। इसके बाद परिवार में विवाद बढ़ गया और अंततः उसका तलाक हो गया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी देकर उसे लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता रहा।

यह भी पढ़ें 👉  जनगणना-2027 के प्रचार-प्रसार में जुटे मुकेश बोरा, 710 दुग्ध समितियों से 34 हजार परिवारों तक पहुंचेगा जागरूकता संदेश

अजमेर शरीफ ले जाकर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप

महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि जुलाई माह में आरोपी उसे अजमेर शरीफ दरगाह ले गया, जहां कथित तौर पर उसका धर्म परिवर्तन कराया गया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि इस दौरान उसे धोखे से प्रतिबंधित मांस खिलाया गया। महिला के मुताबिक, इसके बाद भी आरोपी का कथित शोषण और प्रताड़ना जारी रही। लगातार परेशान किए जाने से तंग आकर उसने पुलिस से शिकायत की।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में पहले कमरों में बाहर से लगाई कुंडी, फिर तोड़े ताले और समेट ले गए गहनों का खजाना (पड़े पूरी खबर)

इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा

पुलिस के अनुसार, मामले में एफआईआर संख्या 179/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 और 351(3) तथा उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धारा 3/5 में मुकदमा दर्ज किया गया है।

सीओ विभव सैनी ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। मामले में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad