चित्रशिला घाट में हादसा टला: नदी के तेज बहाव में बहा युवक, पुलिस ने सकुशल बचाया (देखे वीडियो)

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट में नहाने के दौरान एक युवक अचानक नदी के तेज बहाव में बह गया। युवक किसी तरह नदी के दूसरे तट तक पहुंच गया, लेकिन वहां फंस गया। सूचना मिलने पर काठगोदाम पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर युवक को सकुशल बाहर निकाल लिया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में विश्वकर्मा जयंती पर भक्तिमय हुआ आँचल दुग्ध संघ प्लांट, सुंदरकांड-हवन और आरती के बीच गूंजे विश्वकर्मा के जयकारे

पुलिस के अनुसार, 17 सितंबर 2026 को कोतवाली काठगोदाम को सूचना मिली कि चित्रशिला घाट, रानीबाग में एक व्यक्ति नदी के तेज बहाव में बहकर नदी के बीच फंस गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिले में चौथी पुण्यतिथि पर गूंजा ‘अंकिता को न्याय दो’, लालकुआं में कांग्रेस का कैंडल मार्च (देखे वीडियो)

पुलिस टीम ने नदी में फंसे युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। रेस्क्यू किए गए युवक की पहचान हरेंद्र कुमार पुत्र नंद किशोर, उम्र 32 वर्ष, निवासी नवाड़खेड़ा, गोलापार के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा में रोडवेज बस हादसे का शिकार, यात्रियों में मची चीख-पुकार (देखे वायरल वीडियो)

रेस्क्यू टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार, उप निरीक्षक दिलीप कुमार, कांस्टेबल मोहन चंद्र जोशी और कांस्टेबल चालक दीपक कुंवर शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad