लालकुआं। मां अवंतिका कुंज देवी मंदिर में आयोजित मां शीतला देवी के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शनिवार को फिल्म अभिनेता गुलशन पांडे पहुंचे। उन्होंने मां के चरणों में शीश नवाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया।
वहीं, सांसद अजय भट्ट ने भी मंदिर पहुंचकर मां के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। इस दौरान फिल्म अभिनेता गुलशन पांडे के साथ सेल्फी लेने के लिए श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में होड़ लगी रही। समारोह के दौरान आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
फिल्म अभिनेता गुलशन पांडे हाल ही में फिल्म ‘हनुमान अंश’ में नजर आए हैं। इसके अलावा वह ‘वांटेड’, ‘पीके’, ‘बादशाहो’, ‘द कारगिल गर्ल’ और ‘मांझी’ जैसी फिल्मों में भी अभिनय कर चुके हैं।
इस अवसर पर मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित चंद्रशेखर जोशी, मंदिर अध्यक्ष लक्ष्मण खाती, पूर्व सैनिक व नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी, वरिष्ठ भाजपा नेता कमलेश चंदोला, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, नंदन सिंह राणा, सभासद धन सिंह बिष्ट, योगेश उपाध्याय, मुख्य यजमान रविंदर यादव, कमलेश यादव सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
www.devbhumionline.com
