पंतनगर में 13 से 16 मार्च तक लगेगा 119वां अखिल भारतीय किसान मेला, मुख्यमंत्री धामी करेंगे किसान मेले का शुभारम्भ

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर: कृषि विश्वविद्यालय पंतनगर में आगामी 13 से 16 मार्च के बीच अखिल भारतीय किसान मेले का आयोजन होना है, जिसकी जानकारी आज कृषि विश्वविद्यालय पंतनगर की तरफ दी गई. मेले का आयोजन चार दिनों तक किया जाएगा. मेले में देश के कई राज्यों सहित पड़ोसी देश नेपाल से किसान भी शिरकत करने पहुंचते है. इस बार मेले में उन्नत बीज, आधुनिक कृषि यंत्र, फल-फूल सब्जियों के पौधों सहित 350 से अधिक स्टोल लगाए जा रहे है. मेले का शुभारम्भ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया जाएगा.

119 वें अखिल भारतीय किसान मेले का आयोजन पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय द्वारा 13 मार्च से 16 मार्च तक आयोजित होगा, जिसमें कृषि से संबंधित उन्नत बीज, आधुनिक कृषि यंत्र और उद्यान प्रदर्शनी की जाएगी. कुलपति डॉ मनमोहन चौहान ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय द्वारा 4 दिवसीय किसान मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें उन्नत बीज, सब्जियों की प्रदर्शनी और बिक्री की जाएगी.

इसके अलावा कई आधुनिक कृषि यंत्रों को प्रदर्शनी में रखा जाएगा. इस बार विश्वविद्यालय द्वारा 150 सौ बड़े स्टोल, जबकि अन्य छोटे स्टोल लगाए जायेंगे. चार दिनों तक चलने वाले मेले में दूर दराज से आने वाले किसानों के लिए गांधी हॉल में गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें किसानों को वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने और फसलों के बारे में जानकारी दी जाएगी.

इसके अलावा किसानों को विश्वविद्यालय के खेतों में ले जाकर उन्हें भ्रमण कराया जाएगा. इस दौरान किसानों की समस्यायों को वैज्ञानिकों की टीम द्वारा हल किया जाएगा. मेले में आए किसानों के लिए अलग से विश्राम के लिए व्यवस्था की जा रही है. मेले का शुभारम्भ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया जाएगा.

इस दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी, सांसद अजय भट्ट सहित तमाम जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे. विश्वविद्यालय ने चार दिनों तक चलने वाले मेले में लगभग 25 से 30 हजार किसानों के आने की संभावना जाताई जा रही है. गौरतलब है कि विश्वविद्यालय द्वारा खरीब और रवि की फसल से पूर्व साल में दो बार किसानों के लिए मेले का आयोजन करता है, जिसमें देश के कई राज्यों सहित पड़ोसी देश नेपाल के किसान पहुंच कर उन्नत बीज की खरीदारी करते है. साथ ही वैज्ञानिकों द्वारा वैज्ञानिक तरीके से खेती करने के गुर सीखते है.