(उत्तराखंड) 25 अप्रैल से शुरू होगा मकान सूचीकरण, पहले चरण में घरों की गणना

खबर शेयर करें 👉

प्रदेश में अगले वर्ष शुरू होने वाली जनगणना के पहले चरण में मकानों की गणना यानी मकान सूचीकरण का विधिवत कार्य 25 अप्रैल से होगा।
यद्यपि, इससे पहले आमजन स्वयं भी अपने मकान की गणना कर इसका जानकारी वेबसाइट पर अपलोड कर सकते हैं। यह प्रक्रिया 10 अप्रैल से शुरू हो रही है।
इसका लाभ यह होगा कि भवन स्वामी व मकानों की गणना करने वाले प्रगणक को भी बार-बार जानकारी लेने या देने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष व पूर्व सैनिक सुरेंद्र सिंह लोटनी की पहल से बदली लालकुआं की तस्वीर, सांसद अजय भट्ट ने भव्य प्रवेश द्वार व तिरंगा लाइटों का किया लोकार्पण

यद्यपि, मकान स्वामी द्वारा दी गई जानकारी पर संदेह होने पर प्रगणक इसका भौतिक सत्यापन भी कर सकता है।
जनगणना के पहले चरण में आवासों की गणना होनी है। जनगणना निदेशालय ने नागरिकों को भी अपने मकान की गणना का विकल्प दिया है।
विशेष यह कि इस बार यह कार्य पूरी तरह पेपरलेस होने जा रहे हैं। स्वगणना के तहत आवेदक अपने मोबाइल, लैपटाप अथवा कंप्यूटर से जनगणना की वेबसाइट पर जाकर यह पूरी प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। उन्हें केवल 33 प्रश्नों का जवाब देना होगा। स्वगणना का यह कार्य 24 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान जो यूनिक आइडी बनेगी, उसका इस्तेमाल जनगणना के दौरान किया जाएगा।
जनगणना की अधिसूचना जारी हो चुकी है। इसका व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है। नौ अप्रैल रात 12 बजे यह पोर्टल क्रियाशील हो जाएगा।-ईवा श्रीवास्तव, निदेशक जनगणना

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में मचा हड़कंप : भाजपा नेता के बेटे पर नुकीले हथियार से जानलेवा हमला

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad