लालकुआँ। बिंदुखत्ता के पूर्वी घोड़ानाला में संस्कार रामलीला समिति की ओर से आयोजित चैत्र मास की रामलीला के नवें दिन लक्ष्मण शक्ति, कुंभकरण वध और मेघनाथ वध जैसे महत्वपूर्ण प्रसंगों का मंचन किया गया।
लीला का शुभारंभ अष्टादश भुजा महालक्ष्मी मंदिर के व्यवस्थापक सोमेश्वर यति जी महाराज, पूर्व ब्लाक प्रमुख संध्या डालाकोटी, दिशा के डायरेक्टर नंदन गोस्वामी, देवभूमि व्यापार मंडल के अध्यक्ष खीम सिंह बिष्ट एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष नवीन पपोला ने संयुक्त रूप से किया। यहां कमल पांडे, महेश जोशी, जीवन पांडेय, रणजीत रावत, समिति अध्यक्ष सुंदर कापड़ी, विशन दत्त जोशी आदि रहे।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
www.devbhumionline.com
