लालकुआं। संवाददाता
ग्राम प्रधान संगठन उत्तराखंड में सीमा पाठक को प्रदेश उपाध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके मनोनयन की खबर से क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, समर्थकों और ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।
सीमा पाठक लंबे समय से सामाजिक कार्यों और जनसेवा से जुड़ी रही हैं। उनके अनुभव, सक्रियता और कार्यशैली को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह अहम दायित्व सौंपा है। उनके प्रदेश उपाध्यक्ष बनने से संगठन को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
www.devbhumionline.com
