हरिद्वार में म्यूल खाता गिरोह का भंडाफोड़, STF ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Oplus_131072

खबर शेयर करें 👉


देहरादून। साइबर अपराध पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एसटीएफ ने हरिद्वार से म्यूल खाता उपलब्ध कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में तीन आरोपियों—रवि, राजन चौधरी और विनित राणा को गिरफ्तार किया गया है।
जांच में सामने आया है कि यह गिरोह आम लोगों के बैंक खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी के लिए करता था। आरोपियों द्वारा खाताधारकों को लालच देकर उनके खाते किराए पर लिए जाते थे, जिनमें ठगी की रकम ट्रांसफर की जाती थी। इसके बाद रकम को अलग-अलग माध्यमों से निकालकर आपस में बांट लिया जाता था।
एसटीएफ के अनुसार, गिरोह के जरिए लाखों रुपये का लेन-देन किया गया है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है, ताकि गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।
एसटीएफ ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी स्थिति में अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड या ओटीपी किसी अनजान व्यक्ति को न दें, क्योंकि यह साइबर अपराध में इस्तेमाल हो सकता है।