‘Cyber Crime की रिपोर्ट कैसे करें’ GOogle पर मत सर्च करना, ये है साइबर अपराधियों का नया हथकंडा

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। साइबर अपराधियों ने लोगों को ठगने के लिए नया और बेहद खतरनाक तरीका अपनाया है। अब जालसाज ‘साइबर क्राइम की रिपोर्ट कैसे करें’ जैसी जानकारी इंटरनेट पर खोजने वाले लोगों को ही अपना निशाना बना रहे हैं।

इसके लिए वह भारत सरकार के ‘नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल’ जैसी दिखने वाली फर्जी वेबसाइट तैयार कर रहे हैं, जो देखने में बिल्कुल असली जैसी प्रतीत होती हैं।

फर्जी वेबसाइट

जैसे ही कोई व्यक्ति गूगल या अन्य सर्च इंजन पर साइबर अपराध की शिकायत दर्ज करने से संबंधित जानकारी खोजता है, उसे कई बार फर्जी वेबसाइटों के लिंक दिखाई देते हैं। इन वेबसाइटों पर पहुंचते ही स्क्रीन पर एक डरावना पाप-अप संदेश दिखाई देता है, जिसमें दावा किया जाता है कि उपयोगकर्ता का मोबाइल फोन, लैपटाप या कंप्यूटर ब्लाक कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बेटियों की निकली लॉटरी,बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाली 149 छात्राओं को मिले स्मार्टफोन

इसके बाद डिवाइस को अनलाक करने या जुर्माना भरने के नाम पर तत्काल आनलाइन भुगतान करने का दबाव बनाया जाता है। साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि यह पूरी तरह से एक धोखाधड़ी है। भारत सरकार या कोई भी सरकारी एजेंसी इस प्रकार के पाप-अप संदेश भेजकर किसी नागरिक से जुर्माना या अन्य भुगतान की मांग नहीं करती। ऐसे संदेश केवल लोगों में डर पैदा कर उनसे रुपये ऐंठने के उद्देश्य से तैयार किए जाते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं(बड़ी खबर) वेंडर जोन से पार्किंग तक… लालकुआं की सूरत बदलने के लिए पूर्व सैनिक व नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह लोटनी ने रेल महाप्रबंधक के सामने रखे अहम प्रस्ताव

ये है ऑफिशियल वेबसाइट

साइबर क्राइम पुलिस ने सलाह दी है कि साइबर अपराध की शिकायत दर्ज करने के लिए कभी भी केवल सर्च इंजन के परिणामों पर निर्भर न रहें। हमेशा अपने इंटरनेट ब्राउजर के एड्रेस बार में सीधे cybercrime.gov.in टाइप कर आधिकारिक वेबसाइट पर ही जाएं। यदि किसी वेबसाइट पर पहुंचते ही धमकी भरा संदेश दिखाई दे या रुपये जमा करने का दबाव बनाया जाए तो उसे तुरंत बंद कर दें और किसी भी प्रकार का भुगतान न करें।

यदि किसी व्यक्ति को ऐसी संदिग्ध वेबसाइट, लिंक या फर्जी पोर्टल दिखाई देता है तो उसकी जानकारी आधिकारिक साइबर क्राइम पोर्टल पर उपलब्ध ‘चेक एंड रिपोर्ट’ सुविधा के माध्यम से साझा की जा सकती है, ताकि समय रहते उस पर कार्रवाई की जा सके और अन्य लोग ठगी का शिकार होने से बच सकें।

यह भी पढ़ें 👉  100 किलो सोने का लालच देकर बनाया शिकार.. जमीन के कागज, लाखों की रकम और धमकी के आरोप ,खटीमा में चार गिरफ्तार

साइबर ठगी की घटना को अंजाम देने के लिए ठग नए-नए तरीके अपनाते हैं। गूगल पर साइबर क्राइम की रिपोर्ट कैसे करें सर्च करने वालों को ही अपराधी अपना निशाना बना रहे हैं। शिकायत करने के लिए पीड़ित अधिकारिक वेबसाइट cybercrime.gov.in पर जाएं। मदद के लिए बिना समय गंवाए तत्काल 1930 पर काल करें। – अजय सिंह, एसएसपी एसटीएफ

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad