यहां मंदिर के पीछे मासूम से हैवानियत : 9 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म, 19 वर्षीय किशोर पर पॉक्सो की कार्रवाई

खबर शेयर करें 👉

पुरोला (उत्तरकाशी)। उत्तरकाशी के पुरोला ब्लाक के निकटवर्ती गांव में कक्षा छह के 13 वर्षीय किशोर द्वारा चौथी कक्षा की नौ वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

छात्रा के पिता की शिकायत पर पुरोला पुलिस ने पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपित किशोर को बाल सुधार गृह भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में नवरात्रि पर सीसीटीवी कैमरों का विशेष ऑफर : जल्द खुलने वाला है CP PLUS का शोरूम

घटना बुधवार दोपहर बाद की है, जब छात्रा की मां पास के गांव में मेले में गई थी और पिता खेतों में मजदूरी कर रहे थे।

छात्र और छात्रा गांव के मंदिर में खेल रहे थे, तभी छात्र खेल-खेल में छात्रा को मंदिर के पिछले हिस्से में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बेटियों की निकली लॉटरी,बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाली 149 छात्राओं को मिले स्मार्टफोन

यह मामला तब सामने आया जब छात्रा के पिता काम से घर लौटे और बेटी को खून से लथपथ देखा।

पूछताछ में छात्रा ने अपने साथ हुई घटना के बारे में स्वजन को बताया। इसके बाद स्वजन छात्रा को उपजिला चिकित्सालय पुरोला ले गए और पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं(बड़ी खबर) वेंडर जोन से पार्किंग तक… लालकुआं की सूरत बदलने के लिए पूर्व सैनिक व नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह लोटनी ने रेल महाप्रबंधक के सामने रखे अहम प्रस्ताव

थानाध्यक्ष दीपक सिंह कठैत ने बताया कि दोनों नाबालिग हैं। पीड़ित छात्रा के पिता की तहरीर पर पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। दुष्कर्म के आरोपित छात्र को बाल सुधार गृह डुंडा उत्तरकाशी भेजा गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad