(बड़ी खबर) “लड़की हूं, फंसा दूंगी” कहने वाली पोस्टमैन सस्पेंड, दो महीने की डाक मिली दफ्तर में धूल फांकती

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़/बंगापानी। पिथौरागढ़ जिले की बंगापानी तहसील के जाराजीबली क्षेत्र में डाक वितरण में गंभीर लापरवाही बरतने और ग्रामीणों से विवाद के मामले में डाक विभाग ने महिला पोस्टमैन पारुल को निलंबित कर दिया है।

दो दिन पूर्व ग्रामीणों के साथ हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें महिला पोस्टमैन कथित तौर पर “लड़की हूं, फंसा दूंगी” कहते हुए दिखाई दी थी।

वीडियो सामने आने के बाद विभाग ने मामले की जांच शुरू की।
शनिवार को डाक निरीक्षक आशीष राना जांच के लिए जाराजीबली क्षेत्र पहुंचे। ग्रामीणों ने शिकायत की कि हरियाणा निवासी महिला पोस्टमैन लंबे समय से क्षेत्र में डाक का वितरण नहीं कर रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं 47 वर्षों की गौरवपूर्ण सेवा के बाद सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल से सेवानिवृत्त हुए रमेश बृजवासी, सीईओ अजय गुप्ता सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने दी भावभीनी विदाई

इसके चलते कई लोगों के आधार कार्ड समेत महत्वपूर्ण दस्तावेज समय पर नहीं पहुंच सके, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।


जांच के दौरान आरोप सही पाए गए। डाक निरीक्षक ने बताया कि जाराजीबली क्षेत्र में पिछले करीब दो माह से डाक का वितरण नहीं हुआ था। निरीक्षण के दौरान महिला पोस्टमैन के कक्ष में भी बड़ी मात्रा में लंबित डाक बरामद हुई। मामले को गंभीर मानते हुए महिला पोस्टमैन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है तथा रिपोर्ट अधीक्षक डाकघर को भेज दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  तेज बारिश का कहर: हल्द्वानी में धंसी सड़क, आईटीआई-धानमिल मार्ग बंद


डाक विभाग ने जाराजीबली क्षेत्र में डाक वितरण के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि लंबित पड़ी सभी डाक जल्द से जल्द संबंधित लोगों तक पहुंचाई जाएगी।


बॉक्स : जांच में सामने आईं बड़ी गड़बड़ियां
जाराजीबली क्षेत्र में करीब दो माह से नहीं हुआ डाक वितरण।
आधार कार्ड समेत कई महत्वपूर्ण दस्तावेज पड़े मिले।
महिला पोस्टमैन के कक्ष से भी बरामद हुई लंबित डाक।
ग्रामीणों ने अभद्र व्यवहार और लापरवाही के लगाए आरोप।
वायरल वीडियो के बाद विभागीय जांच में खुली पोल।

यह भी पढ़ें 👉  घर लौट रहे बीएसएफ जवान की रहस्यमयी मौत, काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर मचा हड़कंप


बॉक्स : कार्रवाई के बाद विभाग अलर्ट
महिला पोस्टमैन को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया।
अधीक्षक डाकघर को भेजी गई विस्तृत रिपोर्ट।
क्षेत्र में डाक वितरण के लिए अतिरिक्त व्यवस्था लागू।
लंबित डाक जल्द बांटने के निर्देश जारी।

ADVERTISEMENTS Ad