उत्तराखंड में अगले 48 घंटे बेहद भारी, बारिश के हाई अलर्ट के बीच कई जिलों में प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

खबर शेयर करें 👉

देहरादून: उत्तराखंड में अगले दो दिनों तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रह सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 1 और 2 जुलाई को राज्य के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसे देखते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) ने सभी जिलाधिकारियों, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारियों और संबंधित विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं।


मौसम विभाग के अनुसार 1 जुलाई को देहरादून और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत, ऊधमसिंह नगर और पिथौरागढ़ में भी भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। पर्वतीय क्षेत्रों में तेज गर्जना, आकाशीय बिजली और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में इंप्रेशन के चक्कर में दूल्हे ने की हर्ष फायरिंग, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने कसा शिकंजा

2 जुलाई को भी देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और बागेश्वर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में भी भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है।


राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी जिलों को संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी करने, राहत एवं बचाव दलों को तैयार रखने और किसी भी आपदा की स्थिति में तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सड़क बंद होने की स्थिति में संबंधित विभागों को तत्काल मार्ग खोलने के लिए कहा गया है। साथ ही सभी अधिकारियों को मोबाइल और संचार माध्यम लगातार चालू रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष व पूर्व सैनिक सुरेंद्र सिंह लोटनी की पहल से बदली लालकुआं की तस्वीर, सांसद अजय भट्ट ने भव्य प्रवेश द्वार व तिरंगा लाइटों का किया लोकार्पण

प्रशासन ने पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम की स्थिति के अनुसार ट्रैकिंग गतिविधियों पर आवश्यक प्रतिबंध लगाने, स्कूलों में विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, नगर क्षेत्रों में नालियों की सफाई कराने तथा आवश्यक खाद्य सामग्री और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध रखने के निर्देश दिए हैं। जिला सूचना अधिकारियों को भी मौसम संबंधी चेतावनियों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  LPG कनेक्शन है तो ध्यान दें! eKYC के लिए सिर्फ 6 दिन बाकी, अगस्त में है आखिरी तारीख ,वरना प्रभावित हो सकती है गैस सप्लाई

सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने लोगों से अपील की है कि मौसम विभाग और प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करें, अनावश्यक यात्रा से बचें और किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन या आपदा नियंत्रण कक्ष से तुरंत संपर्क करें।

सांकेतिक फ़ोटो

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad