युवा समाज सेवी लाखन सिंह मेहता बने प्रदेश उपाध्यक्ष , तो वीरेंद्र दानू को प्रदेश में मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

खबर शेयर करें 👉

देहरादून- उत्तराखंड महिला फुटबॉल संघ की वार्षिक आम सभा का आयोजन देहरादून के कौलागढ़ रोड स्थित एक निजी होटल में संपन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण बैठक में राज्य में महिला फुटबॉल को बढ़ावा देने के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें बिन्दुखत्ता और हल्द्वानी क्षेत्र के लिए एक बेहद गौरवपूर्ण खबर सामने आई है।

​लाखन मेहता बने प्रदेश उपाध्यक्ष

बैठक में बिन्दुखत्ता (हल्द्वानी) के लाखन मेहरा को उत्तराखंड महिला फुटबॉल संघ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। खेल के क्षेत्र में उनके समर्पण को देखते हुए उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी इस शानदार उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

वीरेंद्र दानू को ज्वाइंट सेक्रेटरी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

इस आम सभा में वीरेंद्र दानू को भी बड़ी जिम्मेदारी देते हुए नैनीताल जिले का सचिव नियुक्त किया गया है। उनके अनुभव का लाभ निश्चित तौर पर संघ को मिलेगा।

बैठक में हुई अन्य प्रमुख नियुक्तियां:गोदावरी थापली को मिली अध्यक्ष पद की कमान
​समिधा गुरुंग: देहरादून जिले के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी।
​बुद्धिमान थापा: महिला फुटबॉल महासंघ में तकनीकी प्रमुख के समूह का सदस्य (देहरादून)
​वंश शर्मा: हरिद्वार जिले का सचिव नियुक्त।
​इस वार्षिक आम सभा में उत्तराखंड राज्य के कई जिलों के सदस्यों और पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और राज्य में महिला फुटबॉल के उज्जवल भविष्य की रूपरेखा तैयार की।