लालकुआँ ‘नगर पंचायत के युवा चेयरमैन’ व पूर्व सैनिक “सुरेंद्र सिंह लोटनी” ने 56 विधा0 लालकुआँ के क्षेत्रवासियों को दी होली की बधाई, देखे क्या कहा

खबर शेयर करें 👉

लालकुआँ ‘नगर पंचायत के युवा चेयरमैन’ व पूर्व सैनिक सुरेंद्र सिंह लोटनी ने 56 विधानसभा लालकुआँ वासियों को दी होली की शुभकामनाएं!
लालकुआँ। नगर पंचायत अध्यक्ष व पूर्व सैनिक सुरेंद्र सिंह लोटनी ने 56 विधानसभा लालकुआँ क्षेत्र के समस्त नागरिकों को होली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि होली का त्योहार आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है। यह पर्व समाज में एकता, सद्भाव और पारस्परिक विश्वास को मजबूत करने का संदेश देता है। उन्होंने कामना की कि रंगों का यह पावन उत्सव सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।


उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि होली का त्योहार आपसी सद्भाव, शांति और सामाजिक समरसता के साथ मनाएं तथा पर्यावरण का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि त्योहार के दौरान संयम और जिम्मेदारी का परिचय दें, ताकि सभी लोग सुरक्षित और आनंदपूर्वक होली मना सकें।


पूर्व सैनिक होने के नाते लोटनी ने कहा कि हमारे त्योहार हमारी सांस्कृतिक विरासत की पहचान हैं और इन्हें मिलजुल कर मनाना हमारी परंपरा रही है। उन्होंने कहा कि 56 विधानसभा लालकुआँ का विकास और क्षेत्रवासियों की खुशहाली ही उनकी प्राथमिकता है।
अंत में उन्होंने पुनः सभी क्षेत्रवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।