देहरादून। सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों, कर्मचारियों और शिक्षकों की सुरक्षा को लेकर राज्य सरकार अब सख्त रुख में नजर आ रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सचिव को सभी सरकारी कार्यालयों व कार्यस्थलों के लिए विस्तृत एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) तैयार करने के निर्देश दिए हैं, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।सोमवार को उत्तराखंड अधिकारी-कर्मचारी-शिक्षक मोर्चा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर 21 फरवरी को प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में हुई घटना सहित हाल के दिनों में विभिन्न स्थानों पर सरकारी कार्मिकों के साथ हुई घटनाओं का मुद्दा उठाया। प्रतिनिधिमंडल ने ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने और कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए ठोस व्यवस्था की मांग की।मुख्यमंत्री धामी ने पदाधिकारियों की बातों को गंभीरता से लेते हुए कहा कि सरकार कर्मचारियों के मान-सम्मान और सुरक्षा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने तत्काल मुख्य सचिव को फोन कर सुरक्षा संबंधी एसओपी तैयार करने के निर्देश दिए, जिससे सभी विभागों में एक समान सुरक्षा व्यवस्था लागू की जा सके।मुख्यमंत्री ने डीजीपी को भी निर्देशित किया कि सरकारी कार्यालयों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं और इस तरह की घटनाओं में शामिल दोषियों के खिलाफ त्वरित व सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही उन्होंने एसएसपी देहरादून को शिक्षा निदेशालय प्रकरण में शामिल आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।इस दौरान राज्य औषधीय पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष प्रताप सिंह पंवार, मोर्चा अध्यक्ष राम सिंह चौहान, महामंत्री मुकेश बहुगुणा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। खबर की हेडिंग बनाये 6 7
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
www.devbhumionline.com
