भवाली में तेंदुए का आतंक: सड़क पर चलती कार पर झपटा, लोगों में दहशत

खबर शेयर करें 👉

भवाली नगर में गत दिवस की सुबह तेंदुआ जूनस्टेट में सड़क पर चलती एक कार झपट गया। गनीमत रही लोगो ने कार के शीशे बंद किए थे। जिससे तेंदुए के हमले से कोई हादसा टल गया।लोगों के शोर करने पर तेंदुआ पेड़ पर चढ़कर गुर्राने लगा। और देखते ही देखते जंगल की ओर भाग गया। तेंदुए के हमले की सूचना सभासद दीपक कुमार ने वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी को दी।

सभासद ने बताया कि पूर्व में भी वन्य जीव के हमले से एक महिला की मौत भी हो चुकी है। एक तेंदुआ पकड़कर रानीबाग रेस्क्यू सेंटर भेजा है। लेकिन इसके बाद भी तेंदुए की मूवमेंट बनी हुई है। गुरूवार को तेंदुए ने कार सवार पर हमला कर दिया। उन्होंने वन विभाग से पिंजरा लगाने और गश्त बढ़ाने की मांग की है।वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी ने बताया कि टीम को मौके पर भेजा गया है। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने को कहा है। उन्होंने कहा पिंजरा लगाने की अनुमति मांगी गई है।