उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा में फर्जीवाड़ा करने वाला, प्रिंसिपल गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

उत्तराखंड बोर्ड की कक्षा दस की परीक्षा में फर्जी परीक्षार्थी बैठाने के मामले में शुक्रवार को बड़ा खुलासा हुआ। इस मामले में पुलिस ने ज्वालापुर स्थित अल्मोडिया इस्लामिक हाईस्कूल के प्रिंसिपल चंगेज अंसारी को गिरफ्तार किया है।

रानीपुर कोतवाली प्रभारी आशुतोष सिंह राणा के अनुसार, आरोपी ने आठ से 12 हजार रुपये लेकर फर्जी प्रवेश पत्र तैयार कराए और असली छात्रों की जगह दूसरे परीक्षार्थियों को बैठाया। बता दें कि 24 फरवरी को उत्तराखंड बोर्ड की कक्षा दस की हिंदी की परीक्षा के दौरान राजकीय इंटर कॉलेज, सलेमपुर में चार छात्र और चार छात्राएं संदिग्ध मिले । अरे क्या था जांच कक्षा 10 की हिंदी की परीक्षा के दौरान राजकीय इंटर कॉलेज सलेमपुर में चार छात्र और चार छात्राएं संदिग्ध मिले। जांच में सामने आया कि यह सभी वास्तविक परीक्षार्थी नहीं थे। इस पर प्रिंसिपल की शिकायत पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया था इसके बाद सात आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर फर्जी प्रवेश पत्र बरामद किए थे जबकि एक आरोपी फरार हो गया था पुलिस के अनुसार मुख्य साजिश करता ज्वालापुर के मोहल्ले चौहान निवासी 40 वर्षी चंगेच ‘द सक्सेज प्वॉइंट’ व्हाट्सएप ग्रुप से कोचिंग चल रहा था उसने एक छात्रा के परिजनों से बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए और दूसरे छात्र की फोटो लगाकर फर्जी प्रवेश पत्र बनवाया पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया । जहां से उसे जेल भेज दिया गया।