लालकुआं नगर पंचायत परिसर में बहुउद्देशीय शिविर का हुआ आयोजन, देखें ये खास खबर:-

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार प्रदेश में आम जनमानस को केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने तथा जनसामान्य की समस्याओं के प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से जन-जन की सरकार ,जन-जन के द्वारा अभियान के दूसरे चरण के अंतर्गत जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में बुधवार को लालकुआं नगर पंचायत परिसर में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में क्षेत्र से आए लोगों द्वारा सड़क विद्युत सिंचाई पेयजल आदि से संबंधित समस्याओं को प्राथमिकता से रखा |

शिविर में नगर पंचायत लालकुआं अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए सरकार द्वारा बनाए गए वासन में रह रहे लोगों द्वारा अवगत कराया कि नगर पंचायत द्वारा उनका भवन किराया बढ़ाया जा रहा है जिसे न बनाए जाने की मांग परिवारों द्वारा जिलाधिकारी के समक्ष की इस पर जिलाधिकारी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत लाल को को निर्देश दिए कि इन सभी परिवारों का भवन किराया न बढ़ाया जाए पूर्व में निर्धारित दरों पर ही उनसे किराया लिया जाए इसके साथ ही इन परिवारों द्वारा पेयजल की समस्या जिलाधिकारी के समक्ष रखी पेयजल की समस्या के संबंध में भी जिलाधिकारी ने जल संस्थान को दो दिन के भीतर प्रत्येक परिवार के घर पर जाकर पेयजल की समस्या का समाधान करने की निर्देश दिए इसके अतिरिक्त इन भवनों की जीर्ण शीर्ण स्थिति पर उप जिलाधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत को संबंधित कार्यवाही संस्था उत्तर प्रदेश निर्माण निगम के सामान्य कर तत्काल मरम्मत करने के निर्देश दिए ।

शिविर में कुल 105 शिकायतें दर्ज कराई गई जिसमें से अधिकांश समस्याओं का जिलाधिकारी द्वारा मौके पर ही निस्तारण कराया गया । शेष समस्याओं को 15 दिन के भीतर समाधान हेतु संबंधित विभागों को निर्देश दिए। जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि जिन-जिन समस्याओं का यहां समाधान नहीं हुआ संबंधित विभाग उनका निस्तारण करते हुए संबंधित को भी अवगत कराएंगे इस दौरान विभिन्न व्यक्तियों द्वारा लाल कुआं क्षेत्र में अवैध शराब नशीले पदार्थों की बिक्री की शिकायत भी जिलाधिकारी के समझ रखी जिस संबंध में जिले अधिकारी ने राजस्व पुलिस वह आबकारी विभाग को नियमित छापेमारी कार्रवाई के निर्देश दिए जिला अधिकारी ने कहा कि अवैध शराब एवं नशीले पदार्थों के बिक्री और प्रचलन के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जा रही है इसे सहित रूप से अभियान लगातार क्षेत्र में जारी रहेगा ।

शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 125 लोगों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा दी गई

इसी प्रकार आयुर्वेदिक विभाग द्वारा 60 वह होम्योपैथिक विभाग द्वारा 55 लोगों का स्वास्थ्य सुरक्षा कर निशुल्क दवा दी गई पंचायती राज विभाग द्वारा परिवार रजिस्टर की नकल दी गई आज जन्म मृत्यु पंजीकरण किए गए जो बीपीएल नकल दी गई श्रम विभाग द्वारा 12 व्यक्तियों को विभाग में पंजीकृत कराने हेतु जानकारी देते हुए आवेदन प्रदान किए गए पशुपालन विभाग द्वारा 24 पशुपालकों को भी विभागीय योजना से लाभान्वित किया गया मत्स्य विभाग द्वारा तीन विद्युत विभाग द्वारा 6 कृषि विभाग द्वारा 18 उद्यान विभाग द्वारा 14 व उद्योग विभाग द्वारा 10 लोगों को विभाग की योजनाओं से लाभान्वित करते हुए जानकारी दी गई बाल विकास विभाग द्वारा चार लाभार्थियों को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट प्रदान की गई नस हैकारिता विभाग द्वारा 11 व्यक्तियों को विभाग की योजना की जानकारी दी गई समाज कल्याण विभाग द्वारा 7 लाभार्थियों को समाज कल्याण की योजनाओं की जानकारी दी गई राशि विभाग द्वारा विभिन्न प्रमाण पत्र की कार्रवाई की गई शिविर में 12 आधार कार्ड भी बनाए गए इस दौरान अध्यक्ष नगर पंचायत लालकुआं सुरेंद्र सिंह लोटनी , भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश दीपेंद्र कोश्यारी, कनिष्ठ प्रमुख कमल भंडारी, उप जिलाधिकारी प्रमोद चौहान, तहसीलदार कुलदीप पांडे, अधिशासी अधिकारी ईश्वर सिंह रावत सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण, नागरिक, स्थानीय जनता व विभागों के अधिकारी, कर्मचारी आदि उपस्थित थे