हल्द्वानी/लालकुआं:- छत पर छिपकर बचना चाहा, आबकारी टीम ने दबोचा; बड़ी मात्रा में शराब बरामद

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी/लालकुआं। अवैध मदिरा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग ने फूलचौड़ क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। टीम को देखते ही आरोपी दुकान की छत पर छिप गया, लेकिन आबकारी अधिकारियों ने खोजबीन कर उसे वहीं से दबोच लिया।
जानकारी के अनुसार आयुक्त कुमाऊं मंडल और जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को शिकायत मिलने पर आबकारी विभाग की टीम ने फूलचौड़ के पास स्थित एक दुकान में दबिश दी।
दबिश के दौरान आरोपी लोकेश कुमार टीम को देखकर दुकान की छत पर जाकर छिप गया। हालांकि आबकारी टीम ने सतर्कता दिखाते हुए आसपास तलाशी ली और कुछ ही देर में उसे छत से पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 118 टेट्रा पैक माल्टा देसी शराब और 23 पव्वे मैकडॉवेल व्हिस्की व आरएस ब्रांड की शराब बरामद हुई।
आबकारी विभाग ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
दबिश देने वाली टीम में आबकारी निरीक्षक धीरेंद्र सिंह, उप आबकारी निरीक्षक कैलाशचंद जोशी, महेश चंद्र लोहनी सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे।

छत पर छिपकर बचना चाहा, आबकारी टीम ने दबोचा; बड़ी मात्रा में शराब बरामद