गदरपुर STF-ड्रग इंस्पेक्टर की संयुक्त छापेमारी, मेडिकल स्टोर स्वामी गिरफ्तारनशे के कारोबार पर सख्ती: 9 हजार से अधिक कैप्सूल और कोडीन सिरप बरामद

खबर शेयर करें 👉

उधम सिंह नगर- गदरपुर में मेडिकल स्टोर पर STF का छापा
एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 2 मार्च को गदरपुर कोतवाली क्षेत्र के कुमार मेडिकल हॉल में ड्रग इंस्पेक्टर और स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त छापेमारी की। छापे के दौरान मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल, टैबलेट और कफ सिरप बरामद किए गए।

हजारों नशीली दवाएं बरामद
पुलिस के अनुसार बरामद दवाओं में 9416 नशीले कैप्सूल, 1300 अल्प्राजोलम टैबलेट और 51 बोतल कोडीन युक्त कफ सिरप शामिल हैं।कार्रवाई के दौरान मेडिकल स्टोर स्वामी राजकुमार (53 वर्ष), निवासी वार्ड नंबर 1 गदरपुर, को गिरफ्तार कर लिया गया। बरामदगी व्यावसायिक मात्रा में होने के कारण आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है

एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहें और यदि कहीं नशा तस्करी की सूचना मिले तो तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या एसटीएफ से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी