उत्तराखंड राज्य में मौसम एक बार फिर करवट बदलेगा तथा बरसात और हिमपात के बीच कुछ मौसम सुहाना होगा लेकिन तापमान में वृद्धि अब लगातार जारी रहेगी इस बार मार्च के महीने में ही तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है तो वहीं न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है। सुबह और शाम के समय हल्की गुलाबी ठंड गर्मी से कुछ राहत दे रही है जबकि दिन के समय गर्मी पसीने छुड़ा रही है। प्रदेश भर में तापमान में बढ़ोतरी हो रही है।शुक्रवार को भी मैदानी क्षेत्रों में तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। हालांकि अगले दो-तीन दिनों में तापमान में कोई खास वृद्धि होने के आसार नहीं है। 7 मार्च को पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम में बदलाव आ सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार, 6 मार्च तक मौसम शुष्क रहेगा। जबकि 7 मार्च को पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक बढ़कर 31.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जबकि न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पंतनगर में अधिकतम तापमान 29.5
पंतनगर का अधिकतम तापमान 29.5 और न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 26.1 और न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 22.9 और न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।शुक्रवार को भी मैदानी क्षेत्रों में तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। हालांकि अगले दो-तीन दिनों में तापमान में कोई खास वृद्धि होने के आसार नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 7 मार्च को पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम में बदलाव आ सकता है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
www.devbhumionline.com
