लालकुआँ नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी की उपस्थिति में एसबीआई द्वारा दीना स्कूल की 84 बालिकाओं को साइकिल वितरण

खबर शेयर करें 👉

भारतीय स्टेट बैंक द्वारा अपने कॉर्पोरेट सोशल (सीएसआर) फंड के अंतर्गत दीना स्कूल की 84 बालिकाओं को साइकिलें वितरित की गईं। कार्यक्रम का आयोजन हल्दूचौड़ के दीना प्राथमिक विद्यालय परिसर में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर लालकुआँ के नगर पंचायत अध्यक्ष एवं पूर्व सैनिक सुरेंद्र सिंह लोटनी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने बालिकाओं को साइकिलें प्रदान करते हुए कहा कि शिक्षा ही सशक्त समाज की नींव है और बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है।
साइकिल वितरण का मुख्य उद्देश्य दूर-दराज क्षेत्रों से आने वाली छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा प्रदान करना है, ताकि वे नियमित रूप से अपनी पढ़ाई जारी रख सकें। कई छात्राओं को लंबी दूरी पैदल तय करनी पड़ती थी, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित होती थी। अब साइकिल मिलने से उन्हें काफी सहूलियत मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है तथा सभी को मिलजुल कर सुरक्षित और पर्यावरण के प्रति जागरूक रहते हुए त्योहार मनाना चाहिए।
विद्यालय प्रशासन ने एसबीआई बैंक व लालकुआं के मुख्य शाखा प्रबंधक मुकेश बमेंठा का आभार व्यक्त करते हुए कहा। कि यह पहल छात्राओं के भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित होगी। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी और उन्होंने अतिथियों का धन्यवाद